Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश भाजपा और आरएसएस से केजरीवाल के पांच ‘ज्वलंत’ सवालों का जवाब चाहता है: संजय सिंह
    Headlines राजनीति

    देश भाजपा और आरएसएस से केजरीवाल के पांच ‘ज्वलंत’ सवालों का जवाब चाहता है: संजय सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    देश भाजपा और आरएसएस से केजरीवाल के पांच ‘ज्वलंत’ सवालों का जवाब चाहता है: संजय सिंह

     

    नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा पूछे गए सवालों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में ‘‘खामोशी’’ है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से जवाब देने की मांग की।

    सिंह ने कहा, ‘‘पूरा देश केजरीवाल द्वारा पूछे गए पांच ज्वलंत सवालों पर भाजपा और आरएसएस से जवाब चाहता है।’’

     

     

    जंतर-मंतर पर रविवार को ‘जनता की अदालत’ रैली में केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख के समक्ष प्रश्न रखे और पूछा कि क्या वह केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके विपक्षी दलों और उनकी सरकारों को निशाना बनाए जाने तथा भाजपा जिन नेताओं को ‘भ्रष्ट’ कहती है और फिर उनको ही पार्टी में शामिल कर लेने की भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से सहमत हैं।

     

     

    केजरीवाल ने भागवत से यह भी पूछा कि 75 वर्ष की आयु में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे भाजपा नेताओं पर लागू होने वाला सेवानिवृत्ति का नियम क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी लागू होता है।

    भाजपा की दिल्ली इकाई ने भी जवाब में केजरीवाल से पांच सवाल पूछे हैं। इसने पूछा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अन्ना हजारे और लोगों को ‘‘धोखा’’ क्यों दिया तथा लोकपाल संस्था लाने के वादे को क्यों ‘‘पूरा नहीं’’ किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवत्स सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 90 लोग बने रक्तदानी
    Next Article बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा

    Related Posts

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.