Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने परीक्षा के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    भाजपा ने परीक्षा के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने परीक्षा के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा

    रांची: झारखंड में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को पांच घंटे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने के राज्य सरकार के फैसले को अपनी ‘‘नाकाम’’ व्यवस्था को छिपाने का एक और ‘‘फरमान’’ बताया।

    आधिकारिक सूचना में झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के दौरान किसी भी गड़बड़ी को रोकने की कवायद में शनिवार सुबह आठ बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित रखने की बात कही गई और रविवार को भी इसी अवधि के दौरान सेवाएं स्थगित रहेंगी।

    भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा, ‘‘जब झारखंड सरकार परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए त्रुटिरहित व्यवस्था नहीं बना पाई तो उन्होंने पूरे राज्य में 3.5 करोड़ लोगों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार की नाकाम व्यवस्था को छिपाने का एक और मनमाना फरमान है।’’

     

     

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित करने के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि इससे लोगों को काफी असुविधा होगी।

    भाजपा नेता ने कहा, ‘‘यह निर्देश परीक्षा में अनुचित तरीकों को रोकने में झारखंड सरकार की विफलता को दिखाता है।’’

    उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में मोबाइल इंटरनेट के साथ ही ब्रॉडबैंड सेवाएं भी निलंबित की गई हैं।

    सरकारी अधिसूचना में कहा गया, ‘‘…पूर्व में यह देखा गया है कि कुछ व्यक्तियों ने इंटरनेट/वाईफाई कनेक्टिविटी पर निर्भर विभिन्न मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर कदाचार किया है।’’

     

     

    इसमें कहा गया, ‘‘झारखंड सरकार परीक्षा प्रक्रिया में ऐसी किसी भी खामी को दूर करना चाहती है जो भर्ती प्रक्रिया की शुचिता के संबंध में जनता के मन में शंका पैदा कर सकती है जिससे जन सुरक्षा पर असर डालने वाले कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे खड़े हो सकते हैं।’’

    आदेश में संबंधित अवधि में नियत टेलीफोन लाइन पर आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और वॉयस कॉल जारी रहने की बात कही गई।

    इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग 823 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कर रहा है और करीब 6.39 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ रहे हैं।

     

     

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने परीक्षा की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है।

    उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’’

    सोरेन ने कहा, ‘‘अगर कोई भी परीक्षा के दौरान गलती से भी कुछ गलत करने की कोशिश करेगा तो हम उसके साथ सख्ती से निपटेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंग कैंसर मरीजों की आवाज़ बने पत्रकार रवि प्रकाश का निधन
    Next Article आसनबनी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति का वार्षिक आमसभा का आयोजन

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.