Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब ने 02 ईवीएम मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब ने 02 ईवीएम मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब ने 02 ईवीएम मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ◼️ _*समाहरणालय के भूतल परिसर एवं अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का हुआ शुभारंभ*_

    ◼️ _*मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी जानकारियां मतदाताओं के पास अवश्य होना जरूरी; डेमोस्ट्रेशन वैन के जरिए मतदाता होंगे अवेयर*_

    राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.09.2024 को समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने 02 ईवीएम मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही इस दौरान समाहरणालय के भूतल परिसर में ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर का भी शुभारंभ किया गया।

    इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने कहा कि जिले के 08 नाला, 09 जामताड़ा एवं 14 सारठ अंश के सभी मतदान केंद्रों पर विभिन्न तिथियों में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के बारे में बताया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी जानकारियां मतदाताओं के पास अवश्य होनी चाहिए। हमारा उद्देश्य है कि जिले के शत प्रतिशत मतदाता आने वाले चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। डिमोंस्ट्रेशन वैन के जरिए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अपील कर कहा कि जिन मतदाताओं के नाम आदि में कोई त्रुटि, नाम जुड़वाने आदि कार्य को अपने बीएलओ से संपर्क कर युक्तिसंगत प्रपत्र को भर कर त्रुटि का निवारण करवा लें। लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार मताधिकार का है, इसका प्रयोग अवश्य करना है एवं दूसरों को भी प्रोत्साहित करना है।

    साथ ही उपायुक्त ने बताया कि इसके माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में जागरुकता पैदा करने और मतदाता जागरुकता संदेश देने में भी मदद मिलेगी। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी देगा कि कैसे ईवीएम व वीवीपैट मशीन कार्य करता है। आगे उन्होने बताया कि ईवीएम वीवीपीएटी प्रदर्शनी दो माध्यम यथा एमडीवी (मोबाइल डिमॉन्स्ट्रेशन वैन) एवं ईडीसी (ईवीएम डिमॉन्सट्रेशन सेंटर) द्वारा किया जाना है। जिसमें एमडीवी के माध्यम से सभी मतदान केंद्र तक जाएगा तथा ईडीसी के माध्यम से समाहरणालय परिसर एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर में ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन किया जायेगा।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, प्रधान सहायक, निर्वाचन कार्यालय श्री संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त के गोपनीय आवासीय कार्यालय में आज झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर आहूत बैठक संपन्न
    Next Article लोकसभा (आम) चुनाव 2024 में चुनाव ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन के फलस्वरूप मृतक कर्मियों के आश्रितों को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय सौंपी अनुग्रह राशि का चेक

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.