Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंजिल मिलेगी भटक कर ही सही, गुमराह तो वो हैं, जो घर से निकले ही नहीं- अजहरुद्दीन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मंजिल मिलेगी भटक कर ही सही, गुमराह तो वो हैं, जो घर से निकले ही नहीं- अजहरुद्दीन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंजिल मिलेगी भटक कर ही सही, गुमराह तो वो हैं, जो घर से निकले ही नहीं- अजहरुद्दीन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: संथालपीपला में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के तौर पर अज़हरूद्दीन पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

    फाइनल मुकाबले में एसएन क्लब ने चलना 11 को रोमांचक टाई ब्रेकर में पराजित कर जीत हासिल की। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया, और खिलाड़ियों ने भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

    अज़हरूद्दीन ने फाइनल मुकाबले का आनंद लेते हुए अपने संबोधन में कहा, “माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सड़क, पुल, शिक्षा, स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में उन्होंने विकास की नई इबारत लिखी है। खेल को बढ़ावा देने के लिए रानीडीह और मिहिजाम में दो बड़े स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।”

    आगे उन्होंने कहा कि फुटबॉल न केवल एक खेल है, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण पाठ भी सिखाता है। इस खेल में टीम वर्क, अनुशासन, धैर्य और संघर्ष का विशेष महत्व होता है, जो हमारे दैनिक जीवन में भी उतने ही आवश्यक हैं। जिस तरह एक खिलाड़ी को गोल करने के लिए सही समय का इंतजार और सामूहिक प्रयास की जरूरत होती है, उसी तरह जीवन में भी सफलता के लिए धैर्य, मेहनत और सही निर्णय लेना महत्वपूर्ण होता है। फुटबॉल सिखाता है कि चाहे कितनी भी चुनौतियाँ आएं, हार न मानते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए, क्योंकि अंततः मेहनत और एकजुटता ही जीत दिलाती है।

    उन्होंने आगे कहा, “मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि समाज में आगे आएं और मंत्री जी द्वारा दी जा रही योजनाओं और सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं। हम सभी को मिलकर एक मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण करना है।”

    “मंजिल मिलेगी भटक कर ही सही, गुमराह तो वो हैं, जो घर से निकले ही नहीं।” यह विचार युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं, खासकर उनके लिए जो जीवन की चुनौतियों से डरकर आगे बढ़ने से हिचकिचाते हैं। उक्त बातें अजरुद्दीन ने शायराना अंदाज में कहां और बताया कि असफलता का डर हमें रोक नहीं सकता। जीवन में कभी-कभी भटकाव ज़रूरी होता है क्योंकि वह हमें सिखाता है और हमें हमारी मंजिल के करीब ले जाता है। इसलिए, युवाओं को चाहिए कि वे अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलें, समाज की समस्याओं का समाधान ढूंढें और अपने कार्यों से समाज को बेहतर बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष के अथक प्रयास से नाला विधानसभा में करोड़ों रुपए की लागत से 4 पुल का होगा निर्माण
    Next Article मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश- कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना प्राथमिकता

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.