Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाको बोदरा के जन्मोत्सव पर गदड़ा में रक्तदान 22 को
    Breaking News झारखंड

    लाको बोदरा के जन्मोत्सव पर गदड़ा में रक्तदान 22 को

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लाको बोदरा के जन्मोत्सव पर गदड़ा में रक्तदान 22 को

    रक्तदान कर लाको बोदरा को दी जाएगी श्रृद्धांजलि

    छोटानागपुर वेलफेयर सोसाइटी छोटा गदड़ा और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर की ओर से आगामी 22 सितम्बर रविवार को छोटा गदड़ा स्थित लोहिया भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

     

    ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 105वीं जन्मोत्सव के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया है । यह शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा । यह जानकारी ट्राइबल ब्लड मैन के नाम से मशहूर 75वीं बार रक्तदान कर चुके राजेश मार्डी ने दी हैं । राजेश मार्डी अपने साथियों के साथ छोटा गदड़ा में सोसाइटी के युवाओं से मिले और उन्हें वीवीडीए का सुंदर सा मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा रक्तदान शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी भी साझा किए ।

     

    सभी रक्तदाता अपने अपने पारंपरिक परिधान में रक्तदान करेंगे । वीवीडीए के सहयोग से जमशेदपुर ब्लड सेंटर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा । रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति सम्मान पत्र के साथ साथ विशेष रूप से उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा और भविष्य में जरुरत पड़ने पर उन्हें रक्त भी उपलब्ध कराया जाएगा । सभी सक्षम युवा पीढ़ी, छात्र, प्रबुद्ध नागरिक एवं महिलाओं से इस शिविर में शामिल होने की अपील की गई है ।

     

     

    मौके पर मुख्य रूप से दुगाई कुंकल, सागर गोयपाई, सन्नी कुंकल, परशुराम देवगम, विजय कुंकल, सोमनाथ हांसदा, अनिल तापे, किस्टो समद, माईकल हो, प्रकाश हांसदा, अतुल कर्माकर, शिवा गागराई, सीताराम देवगम, अजय गोप, राजु कर्माकर, अमन कर्माकर आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामकृष्ण फोर्जिंग के ठेका मजदूरों ने अपने फूल और फाइनल सेटलमेंट के पैसे को लेकर श्रम अधीक्षक से किया मुलाकात
    Next Article “बतकही” कार्यक्रम का सफल आयोजन: मगही भाषा के विकास की दिशा में एक अनोखी पहल-‘मगही रत्न’ श्री राम रतन प्रसाद सिंह ‘रत्नाकर’

    Related Posts

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.