Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘विचार साधना सत्र में सावरकर और हिंदुत्व पर पार्थ बावस्कर का सम्भाषण सम्पन्न’
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ‘विचार साधना सत्र में सावरकर और हिंदुत्व पर पार्थ बावस्कर का सम्भाषण सम्पन्न’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘विचार साधना सत्र में सावरकर और हिंदुत्व पर पार्थ बावस्कर का सम्भाषण सम्पन्न’

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन एवं डाॅ० मुकुंद प्रधान स्मृति न्यास द्वारा मानस सभागार,तुलसी भवन में ‘सावरकर और हिंदुत्व’ विषय पर ‘विचार साधना सत्र’ का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता तुलसी भवन संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने की । कार्यक्रम में मुख्य अतिॆथि के रुप में मुंबई से पधारे चिन्तक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री पार्थ बावस्कर रहे । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ० मुकुंद स्मृति न्यास के सचिव श्री दिनेश पारीक ने दी ।

     

    कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन एवं वीर विनायक दामोदर सावरकर के चित्र के समक्ष पुष्पार्पण से हुआ । तदुनुपरान्त डाॅ० रागिनी भूषण ने हिन्दु राष्ट्र के संबंध में स्वरचित गीत प्रस्तुत किया । इसके बाद मुख्य अतिथि श्री बावस्कर ने अपने उद्बोधन में सावरकर और हिंदुत्व विषय पर बोलते हुए वीर सावरकर का व्यक्तित्व तथा उनके हिंदुत्व की विस्तार से चर्चा की । उन्होंने उन्हें क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, चिन्तक, समाज सुधारक, इतिहासकार, कवि तथा ओजस्वी वक्ता बताया ।

     

    मौके पर तुलसी भवन के न्यासी द्वय मुरलीधर केडिया एवं अरुण कुमार तिवारी, डाॅ० मुकुंद स्मृति न्यास के उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण खंडेलवाल, तुलसी भवन साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डाॅ० रागिनी भूषण, कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी व्यथित, सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा, सह सचिव नीता सागर चौधरी, अरुणा भूषण शास्त्री , नीलाम्बर चौधरी, अनिता सिंह, प्रसन्न वदन मेहता, विजयलक्ष्मी वेदुला, हरिकिशन चावला, राकेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में नगर के साहित्यकार व बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाखे हत्या कांड में पुलिस की बड़ी सफलता: उमेश कुमार पांडेय गिरफ्तार
    Next Article प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी का जीवन हर परिवार के लिए एक आदर्श हो सकता है: कालीचरण सिंह

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.