Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लाखे हत्या कांड में पुलिस की बड़ी सफलता: उमेश कुमार पांडेय गिरफ्तार
    Breaking News झारखंड

    लाखे हत्या कांड में पुलिस की बड़ी सफलता: उमेश कुमार पांडेय गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    लाखे हत्या कांड में पुलिस की बड़ी सफलता: उमेश कुमार पांडेय गिरफ्तार

    हजारीबाग : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लाखे कब्रिस्तान रोड में 6 अगस्त 2024 को लक्ष्मी नर्सिंग होम के संचालक परशुराम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परशुराम प्रसाद ग्राम नोनगाँव, थाना पत्थलगड़ा, जिला चतरा के स्थायी निवासी थे और वर्तमान में लाखे न्यू कॉलनी में रह रहे थे। इस मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 159/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    एसआईटी का गठन और छापामारी:

    हत्या की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। इस टीम ने कांड की जांच के क्रम में लगातार छापामारी, आसूचना संकलन और तकनीकी शाखा के सहयोग से कार्रवाई की।

     

     

    मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी:

    गुप्त सूचना के आधार पर 17 सितंबर 2024 की शाम करीब 06:50 बजे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। छापामारी के क्रम में मुख्य अभियुक्त उमेश कुमार पांडेय (32 वर्ष) पिता बासुदेव पांडेय, निवासी ग्राम सरेगढ़ा, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार को बड़कागाँव हजारीबाग रोड के ग्राम हुपाद के आगे जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।

    बरामदगी:

    गिरफ्तारी के दौरान उमेश कुमार पांडेय के पास से घटना में प्रयुक्त एक काला रंग का अपाची मोटरसाइकिल, एक देशी पिस्टल जिसमें दो 7.65 MM के जिन्दा गोली लोड थी, और विवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

    अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी:

    उमेश कुमार पांडेय ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में धनु पासवान का नाम लिया। धनु पासवान, निवासी दीपुगढ़ा, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग, को टंडवा थाना कांड संख्या 268/24 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसे इस कांड में रिमांड पर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।

     

     

     

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम:

    1. उमेश कुमार पांडेय (32 वर्ष), पिता बासुदेव पांडेय, निवासी ग्राम सरेगढ़ा, थाना बालूमाथ, जिला लातेहार।

    बरामद सामग्री:

    1. एक देशी 7.65 MM पिस्टल, जिस पर “Made in Italy” लिखा हुआ।

    2. दो 7.65 MM का जिन्दा कारतूस।

    3. एक काला रंग का अपाची मोटरसाइकिल, इंजन संख्या AE8FR2500537।

    4. विवो कंपनी का एक मोबाइल, मॉडल T2X 5G, जिसमें दो सिम कार्ड (Airtel 9102702507 और Jio 6203087988) लगे हुए थे।

     

     

     

    छापामारी दल:

    ➡️श्री कुमार शिवाशीष (भा.पु.से.), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग।

    ➡️पु.अ.नि. कुणाल किशोर, थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना, हजारीबाग।

    ➡️पु.अ.नि. सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, टाटीझरिया थाना, हजारीबाग।

    ➡️पु.अ.नि. जितेंद्र भगत, मुफ्फसिल थाना, हजारीबाग।

    ➡️स.अ.नि. साकेश कुमार सिंह, मुफ्फसिल थाना, हजारीबाग।

    ➡️पु.अ.नि. सत्यम, मुफ्फसिल थाना, हजारीबाग।

    ➡️मुफ्फसिल थाना सशस्त्र बल।

    इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय खतरे को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन ने चलाया सप्ताहिक मेगा कम्पेन
    Next Article ‘विचार साधना सत्र में सावरकर और हिंदुत्व पर पार्थ बावस्कर का सम्भाषण सम्पन्न’

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.