Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय खतरे को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन ने चलाया सप्ताहिक मेगा कम्पेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय खतरे को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन ने चलाया सप्ताहिक मेगा कम्पेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय खतरे को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन ने चलाया सप्ताहिक मेगा कम्पेन
    जमशेदपुर । नेशनल हॉकर फेडरेशन के तत्वाधान में एशिया भर में लाखों लोगों ने स्थायी ऊर्जा का उपयोग करके और कोयले को पूरी तरह से समाप्त करने एवम जलवायु परिवर्तन तथा पर्यावरणीय खतरे को रोकने के लिए प्रदर्शन द्वारा मांग की है । साथ ही वैश्विक कार्रवाई दिवस के रूप में कोयले के त्वरित और निष्पक्ष चरणबद्ध तरीके से आह्वान करने के लिए रैलियां भी आयोजित की गई। इसी कड़ी में जमशेदपुर में भी उक्त कार्यक्रम सप्ताहिक मेगा काम्पेन के रुप में चलाया गया।

    नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती के नेतृत्व में जमशेदपुर शहर के मानगो , डीमना रोड, ओल्ड पुरुलिया रोड, एन एच 33 , साकची, भुईयाडीह , काशीडीह, बर्मामाइंस आदि जगहों में सघन रूप से यह कम्पेनिंग कार्यक्रम चलाया गया , जिसमें पांच सौ से अधिक पथ विक्रेता एवम समाजसेवियों ने भाग लिया । वहीं उत्तम चक्रवर्ती ने बताया कि यह अभियान 13 सितंबर से 20 सितंबर तक चलाया जा रहा है । जिसके तहत सभी पथ विक्रेताओ ने हाथ में तख्ती और बैनर लेकर निम्नलिखित मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा कि जलवायु परिर्वतन का सीधा असर पथ विक्रेता पर पड़ता है क्योंकि वे लोग जाड़ा , गर्मी, बरसात तीनों मौसम में भी खुले आकाश में रहकर अपनी जीविका चलाते हैं और इनकी दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं है । इनके समस्याओं को लेकर नेशनल हॉकर फेडरेशन चरणबद्ध तरीके से संघर्षरत है।

     

     

    निम्नलिखित मांगे इस प्रकार हैं :

    1. कोयला समाप्त करे , अभी 100% नवीकरणीय ऊर्जा पर जाए।
    2. कोयले से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर न की कोयले से एल. एन. जी की ओर ।
    3. तेज और न्यायसंगत कोयला चरणबद्ध समाप्त करे ।
    4. कोयले को पूर्ण रूप से अब समाप्त करे
    5. 2035 तक एशिया में कोयले का उपयोग समाप्त करे।
    6. जीवाश्म ईंधन के लिए वित्त देना बंद करो।
    7. 100 % नवीकरणीय ऊर्जा का वित्त , जलवायु के लिए हो।
    8. जी 7 भुगतान करे जलवायु वित्त आपकी जिम्मेदारी है।
    9. अनुकूलन के लिए अधिक वित्त शमन के लिए नहीं ।
    10. अब जलवायु की ऋण की भरपाई हो ।

     

     

    श्री चक्रवर्ती ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण हमारी भूमि, पानी और हवा को जहरीला बना रही है और कोयला एशिया में बढ़ती मांग का जवाब नहीं है। नवीकरणीय ऊर्जा हर जगह बिजली का सबसे सस्ता स्रोत बन गई है। हम जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और वित्त को स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की ओर पुनर्निर्देशित करने का आह्वान करते हैं। इससे स्वच्छ नवीकरणीय ऊर्जा अधिक सुलभ हो जायेगी । ग्लोबल साउथ चक्र के महासचिव शक्तिमान घोष के नेतृत्व में यह वैश्विक सप्ताहिक मेगा कम्पेन पूरे देश में जागरूकता कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नेशनल हॉकर फेडरेशन के सचिव उत्तम चक्रवर्ती, सुनीता पोयडा, समाजसेवी नागेन्द्र कुमार, खालिद इकबाल, डॉक्टर ताहिर हुसैन, तथा नमिता पात्रो , निर्मला दास,प्रियंका कुमारी, बिट्टू पांडा, प्रतिमा, राजू एवम सैंकड़ों पथ विक्रेताओ और सहयोगियों का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद :घर के दरवाजे पर अचानक धमाके के साथ फटी जमीन, देखते ही देखते उसमें समा गई महिला
    Next Article लाखे हत्या कांड में पुलिस की बड़ी सफलता: उमेश कुमार पांडेय गिरफ्तार

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.