Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Movie Review: सस्पेंस से भरपूर फिल्म- बर्लिन
    Headlines

    Movie Review: सस्पेंस से भरपूर फिल्म- बर्लिन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    Movie Review: सस्पेंस से भरपूर फिल्म- बर्लिन
    फिल्म ‘बर्लिन’, जो एक सस्पेंस फिल्म है और इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना प्रमुख रोल में हैं.

    कहानी- फिल्म की कहानी साल 1993 में नई दिल्ली में सेट की गई है. पूरी कहानी एक ऐसे शख्स पर बेस्ड है जो न बोल सकता है और न ही सुन सकता है और उसका नाम है अशोक, जिसके किरदार में आपको इश्वाक सिंह नजर आएंगे. अशोक पर विदेशी जासूस होने का आरोप है. इंटेलिजेंस ऑफिसर सोंधी (राहुल बॉस) उससे बातचीत करने के लिए एक स्कूल टीजर पुश्किन को बुलाते हैं, जिसके किरदार में अपारशक्ति खुराना नजर आ रहे हैं. जो साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट हैं.

     

    पुश्किन को खुफिया विभाग लाया जाता है, जहां वह अशोक ने साइन लैंग्वेज में बातचीत शुरू करता है. शुरुआती बातचीत में में पुश्किन को ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता कि अशोक कोई एजेंट है, लेकिन सोंधी उनसे विश्वास दिलाता है कि वह कई एजेंसियों के लिए काम करता है. इसी बीच एक रात पुश्किन को ब्यूरो वाले उठाकर ले जाते हैं. वह अपनी अलग कहानी उसे सुनाते हैं. पुश्किन काफी परेशान हो जाता है, अपने ही देश के दो विभागों के बीच फंसे अपारशक्ति को इस सस्पेंस से भरपूर फिल्म में देखने के बाद तारीफ करना तो बनेगा. अभिनय की बात करें तो अपारशक्ति के अलावा फिल्म में राहुल बोस, इश्वाक सिंह, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी ने भी अपने-अपने किरदार के साथ इंसाफ किया है.

     

     

    साथ ही, फिल्म में अतुल सभरवाल का भी कमाल का निर्देशन देखने को मिल रहा है. उन्होंने हर एक चीज को काफी शानदार तरीके से पेश किया है. फिल्म देखते वक्त आप 1993 में चले जाएंगे और इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ सिनेमाटोग्राफी का है. वैसे, यह फिल्म ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में भी रिलीज होती तो शायद यह वहां भी अच्छा काम करती.

     

     

    2 घंटे की इस फिल्म में कई बार आपको कुछ जबरन के सीन नजर आएंगे. कई जगह फिल्म की स्पीड इतनी धीमी हो जाती है कि आप थोड़ा बोरियत भी महसूस करते हैं. हालांकि, फिल्म के क्लाइमैक्स को इतने शानदार तरीके से गढ़ा गया है कि वो इन सब कमियों को दूर कर देता है. कुल मिलाकर देखा जाए तो आप अपने पूरे परिवार के साथ घर बैठे इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय दौरे पर आज रांची पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    Next Article वनडे फॉर्मेट में अपना 100वां मैच खेलेंगे एडम जम्पा

    Related Posts

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    July 21, 2026

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    July 21, 2026

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    बीएसएल कर्मी की मौत पर बवाल

    टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मुद्दा उठा, एआईटीयूसी ने पीएफ कमिश्नर को सौंपा मांगपत्र

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.