सिख समाज झारखंड ने राष्ट्रीय काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया सिख और देश विरोधी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुरः सिख समाज झारखंड ने राष्ट्रीय काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया सिख और देश विरोधी। आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनजीत सिंह ने कहा कि आप सभी को मालूम है कि कांग्रेस का इतिहास रहा है, सिख विरोधी मानसिकता।
1984 का सिख दंगा हो या वर्तमान में राहुल गांधी का अमेरिका दौरे पर सिखों के बारे में गलत जानकारी देना, वर्तमान अमेरिका दौरे में राहुल गांधी ने कहा सिखों के भारत में पगड़ी पहनने की आजादी नहीं है, गुरुवाणी पढ़ने की आजादी नहीं है कड़ा पहनने की आजादी नहीं है, बल्कि राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री जी से जितने भी सिख धर्म के लोग मिले
कृपाण लेकर जाकर प्रधानमंत्री से मिले सिखों को कृपाण में लेकर हवाई जहाज यात्रा करने की भी छूट दी गई है।
सिखों के बारे में गलत प्रचार कर राहुल गांधी सिख विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। वर्ष 1984 दंगल में उनके ही दो सांसद दोषी पाए गए थे। राहुल गांधी विदेश में जाकर देश विरोधी लोगों के साथ बैठकर भारत को बदनाम करने का काम करते हैं राहुल गांधी इस तरह का बयां ना दे और भारत की अस्मिता को खराब प्रदर्शन ना करें।

