Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं
    Breaking News Headlines राजनीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं

     

     

    इंदौर,:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे के तहत बुधवार शाम इंदौर पहुंचीं।

    शहर के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी अगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू हवाई अड्डे से राज्य सरकार के मृगनयनी वस्त्र एम्पोरियम के लिए रवाना हुईं, जहां वह सूबे के पारंपरिक हथकरघा उत्पाद देखेंगी और साड़ी बुनकरों से चर्चा करेंगी।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और ‘‘श्री महाकाल लोक’’ का भ्रमण कर इस परिसर के मूर्तिकारों से संवाद करेंगी।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति इस धार्मिक नगरी में सफाई मित्रों (सफाई कर्मियों) से चर्चा के साथ ही उन्हें सम्मानित भी करेंगी।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति प्रस्तावित उज्जैन-इंदौर छह लेन सड़क का भूमिपूजन भी करेंगी।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को ही उज्जैन से इंदौर आकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के हीरक जयंती दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

    मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1964 में स्थापित विश्वविद्यालय इस साल अपने 60 साल पूरे कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़
    Next Article राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

    Related Posts

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    May 11, 2025

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    May 11, 2025

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने प्रेस एकादशी को दी मात

    शारीरिक जांच दौड़ एवं शारीरिक माप के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

    प्रधानमंत्री मोदी का निर्देश-वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा : सरकारी सूत्र

    मातृ दिवस पर विधायक पूर्णिमा दास साहू मातृ दिवस पर अपनी बेटी के साथ समय विताते दिखी

    सामाजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का सम्मान समारोह माइकल जॉन प्रेक्षागृह में आयोजित

    टाटा कंपनी के जर्जर क्वार्टर से ईंट निकालने के दौरान छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत

    अंसार खान के पहल पर गुलाब बाग फेस 2 , जवाहर नगर रोड नंबर 13 में ट्रांसफार्मर लगाए गए

    एग्रिको में जमशेदपुर हेल्थ अवेयरनेस एसोसिएशन के समर कैंप का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन, 11 से 25 मई तक चलेगा समर कैंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.