Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़
    Headlines राष्ट्रीय

    जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की उमड़ी भारी भीड़

    डोडा/किश्तवाड़:  जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद हो रहे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान बुधवार को जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित मतदाता कतार में खड़े दिखे। पिछले कुछ महीनों में यहां आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि हुई है।

     

     

    अपनी सरकार चुनने के लिए विधानसभा चुनाव में भाग लेने पर खुशी व्यक्त करते हुए मतदाताओं ने यह भी उम्मीद जताई कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बाद जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।

    बुधवार को चेनाब घाटी के जिलों में मतदान जारी है, जहां 7.14 लाख से अधिक मतदाता हैं। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 64 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में भी मतदान जारी है।

     

     

     

    चेनाब घाटी के आठ विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित सभी 1,328 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। डोडा और किश्तवाड़ समेत क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जून से आतंकी गतिविधियों में वृद्धि हुई है, जिसमें दो अधिकारियों सहित छह सैन्यकर्मियों की जान चली गई और चार आतंकवादी मारे गए।

    भद्रवाह के घाटा गांव निवासी पंडित शांति प्रकाश (96) ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें खुशी है कि 10 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जिससे हमें अपनी सरकार चुनने का मौका मिला है। हमें उम्मीद है कि चुनाव के बाद राज्य का दर्जा बहाल हो जाएगा।’’

     

     

     

    चोबिया लिंक रोड के पास रहने वाले नवीन कोतवाल (64) ने कहा कि वह ‘‘पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर के लोगों पर हुए अन्याय के खिलाफ और राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए’’ मतदान कर रहे हैं।

    चिनोडे गांव के पूर्व सरपंच खालिद बशीर मुगल (52) ने कहा कि मतदान की शुरुआत से ही मतदाताओं की भारी भीड़ लोगों की सरकार चुनने की इच्छा को दर्शाती है।

    पहली बार मतदान करने वाली बहनें मुकद्दस और मशैल ने कहा कि उन्होंने बेहतर भविष्य के लिए मताधिकार का इस्तेमाल किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलातेहार पुलिस ने 5 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को किया गिरफ्तार
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश पहुंचीं

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.