Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा – डा. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा – डा. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हिंसा की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा – डा. अजय कुमार

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी कर राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू और शिव सेना(शिंदे गुट) के संजय गायकवाड़ द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान की भर्तसना करते हुए कहा कि बीजेपी हिंसा की राजनीति करने में विश्वास करती है. ऐसा लगता है कि केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर इन नेताओं द्वारा बयान दिए गए हैं. यही कारण है कि इन नेताओं के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

     

    डा. अजय कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति अहिंसा, सद्भाव और प्रेम के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है. आजादी के बाद संसदीय क्षेत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सम्मानजनक असहमति का लंबा इतिहास रहा है. इसने भारतीय लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है. लेकिन भाजपा का यह राजनीतिक व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास में असभ्यता का उदाहरण है. ऐसे बयानों के लिए इन नेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भारतीय राजनीति को पतित होने से रोका जा सके, और कुछ भी अप्रिय घटित न हो.

     

     

    डा. अजय ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार बढ़ते जनाधार से बीजेपी नेताओं की बौखलाहट बढ़ गई है. इस कारण उनके द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ इस प्रकार के बयान दिए जा रहे है. इन बयानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी नाराजगी है. जो पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन के तौर पर दिख भी रहा है. लगातार चुनाव में मिल रही पराजय से भाजपा नेताओं की परेशानी बढ़ गई है. यही वजह है कि उनके नेताओं द्वारा इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है. देश की जनता अब मोदी और भाजपा की चाल चरित्र को भली भांती समझ चुकी है. आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article20 को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन
    Next Article नगर परिषद् कपाली सुश्री प्रतिभा रानी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.