Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरगे, राहुल ने दोहराया जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा
    Headlines राजनीति

    खरगे, राहुल ने दोहराया जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खरगे, राहुल ने दोहराया जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आरंभ होने पर बुधवार को जनता से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि लोग अपने अधिकारों की रक्षा करने और पूर्ण राज्य के नए युग की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं।

     

     

    खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोग अपने अधिकारों की रक्षा करने और सच्चे विकास तथा पूर्ण राज्य के नए युग की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। 24 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ ही हम सभी से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने और बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हैं।’’

    उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट भविष्य को आकार देने और शांति, स्थिरता, न्याय, प्रगति और आर्थिक सशक्तिकरण का युग लाने की ताकत रखता है।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम सभी से, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील करते हैं कि वे इस महत्वपूर्ण चुनाव में भाग लें और बदलाव के उत्प्रेरक बनें।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया, जब आप अपना वोट डालें, तो याद रखें कि इस उपहास के लिए कौन जिम्मेदार है।’’

     

     

    खरगे ने लोगों का आह्वान किया, ‘‘आइए हम एकजुट हों और जम्मू-कश्मीर के लिए एक उज्जवल भविष्य को आकार दें, जहां सभी नागरिकों की आवाज सुनी जाए।’’

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जम्मू-कश्मीर के मेरे भाइयों और बहनों, आज प्रदेश में पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। देश के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का दर्जा छीन कर उसे केंद्र शासित बनाया गया है। यह आप सभी के संवैधानिक अधिकारों का हनन है, जम्मू-कश्मीर का अपमान है।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन को दिया आपका एक-एक वोट आपके अधिकार वापस लौटाएगा, रोज़गार की बहार लाएगा, महिलाओं को मज़बूत बनाएगा, आपको ‘अन्याय काल’ से बाहर लाएगा और जम्मू कश्मीर को फिर से खुशहाल बनाएगा।

    राहुल गांधी ने लोगों का आह्वान किया, ‘‘आज, बड़ी से बड़ी संख्या में अपने घरों से निकल कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करें और ‘इंडिया’ गठबंधन को वोट दें।’’

    जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 24 सीट के लिए मतदान बुधवार को हो रहा है। इसके बाद 25 सितंबर को दूसरे चरण में 26 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में 40 सीट के लिए मतदान एक अक्टूबर को होगा, जबकि मतों की गिनती आठ अक्टूबर को की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: गणेश विसर्जन जुलूस पर फेंके पत्थर, स्थिति तनावपूर्ण, कई लोग घायल
    Next Article 23 से ‘ना कहेंगे ना सहेंगे अब बदल के रहेंगे’ नारे के साथ भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.