Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन जुलूस पर फेंके पत्थर, स्थिति तनावपूर्ण, कई लोग घायल
    Headlines

    महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन जुलूस पर फेंके पत्थर, स्थिति तनावपूर्ण, कई लोग घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन जुलूस पर फेंके पत्थर, स्थिति तनावपूर्ण, कई लोग घायल
    ठाणे. महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी इलाके में गणपती विसर्जन के दौरान बवाल हो गया. अराजकतत्वों ने विसर्जन जुलूस पर पत्थर फेंक दिए. इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. स्थिति तनावपूर्ण हो गई. गणेश विसर्जन करने जा रहे लोग हंगामा करने लगे. दूसरी ओर से भी दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए. स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा.

     

     

    मंगलवार की रात ठाणे जिले के भिवंडी में गणपती विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा था. रात करीब बारह बजे घुघट नगर से विर्सजन के लिए बप्पा की मूर्ति को नदीनाका कामवारी नदी ले जा रहे थे. जुलूस वंजरपट्टी नाका से गुजर रहा था. जुलूस जब हिन्दुस्तानी मस्जिद के पास पहुंचा तो वहां दूसरे समाज के लोगों से कहासुनी हो गई. आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ शरारती लड़कों ने जुलूस पर पत्थर फेंक दिए. आरोप है कि कुछ पत्थर गणेश प्रतिमा को लगे जिससे मूर्ति खंडित हो गई. इस पर मंडल के लोगो ने मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.

     

     

    गुस्साई भीड़ ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई लगा दी. वहां पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई. उधर, मूर्ती खंडित का आरोप लगाते हुए मंडल के लोगो ने पत्थर फेंकने वाले लड़कों की गिरफ्तारी की मांग रख दी. घटना की खबर लगते ही कुछ और मंडल के लोग वहां इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. दूसरी ओर से भी लोग इकट्ठा होने लगे. देखते देखते दोनो समाज के लोगो की भीड़ बढ़ने से तनाव का माहौल बन गया.

     

     

    हालात बिगड़ते देख डीसीपी, एसीपी समेत बड़े पैमाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारी भीड़ को समझान लगे, लेकिन पत्थर फेंकने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए भीड़ उग्र होने लगी. उन्होंने गणपति विसर्जन से मना कर दिया. इस बीच पुलिस और विरोध जता रही भीड़ के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. मामला बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिसमें कई लोगों को चोट आई हैं. भीड़ की ओर से भी पुलिस पर हमला किए गया, जिससे कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए.

    घटना की जानकारी पर भाजपा विधायक महेश चौघुले अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए. वह शिवाजी चौक पर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. ज्वाइंट कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने बताया कि कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है. मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल एक सप्ताह में अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे: आप
    Next Article खरगे, राहुल ने दोहराया जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे की बहाली का वादा

    Related Posts

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    June 6, 2026

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.