Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर ठगे गए आदिवासी, मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ. अजय कुमार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    फिर ठगे गए आदिवासी, मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिर ठगे गए आदिवासी, मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ. अजय कुमार

    गृह मंत्रालय के पास नहीं है बंगलादेशी घुसपैठियों का रिकार्ड, झूठ वोल रहे है मोदी

    जमशेदपुर । पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आदिवासियों को विश्वास था कि शायद नरेंद्र मोदी परिवर्तन रैली में सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा करेंगे. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा नहीं की. जिससे एक बार फिर झारखंड की आदिवासियों को निराशा हुई . पिछले कई वर्षों से आदिवासी समुदाय अपने सांस्कृतिक और धार्मिक आजादी की प्रतिक सरना धर्म कोड को लागू करने के लिए आंदोलन कर रहे है. दो वर्ष पूर्व हेंमत सरकार ने सरना धर्म कोड से संबंधित विधेयक पास कर केंद्र को भेज दिया. लेकिन मोदी सरकार इस ओऱ ध्यान ही नहीं दे रही है. आदिवासियों की हमदर्द बनने का नाटक कर रही भाजपा की पोल खुल गई. झारखंड में आ कर भी मोदी ने सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा नहीं की.

     

    गृह मंत्रालय के पास घुसपैठियों का नहीं रिकार्ड

    रविवार को प्रेस बयान जारी कर डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर में आयोजित परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भाषण पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झूठ बोलने में प्रधानमंत्री को महारत हासिल है. भारत के पहले प्रधानमंत्री है जिनके नाम लगातार झूठ बोलने के रिकार्ड दर्ज है. उन्होंने कहा कि जब गृह मंत्रालय के पास झारखंड में घुसपैठियों का कोई आकड़ा नहीं है तो फिर किस आधार पर मोदी ने कहा कि घुसपैठी आदिवासियों की जमीन हड़पने की बातें कहीं. उन्हें झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी और बीजेपी के नेता लगातार बंगलादेशी घुसपैठियों द्वारा आदिवासियों की जमीन हड़पने का झुठा प्रचार कर रहे हैं. जबकि 12 सितंबर 2024 को गृह मंत्रालय द्वारा रांची हाईकोर्ट में जमा किए गए शपथपत्र में साफ कहा गया है कि झारखंड में आदिवासियों से विवाह कर उनकी जमीन हड़पने से संबंधित कोई आकड़े गृह मंत्रालय के पास नहीं है. मतलब साफ है कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय यह स्वीकार कर रहा है कि बंगलादेशी घुसपैठियों से संबंधित कोई आकड़ा उसके पास नहीं है. तो फिर किस आधार पर प्रधानमंत्री झारखंड की भोली भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं. दरअसल भाजपा का मकसद मुस्लिम और आदिवासियों के बीच विवाद पैदा कर अपना राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है.

    भाजपा ने लूटा है झारखंड को

    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि 24 वर्ष में सबसे ज्यादा लगभग 14 वर्ष से ज्यादा समय तो भाजपा ने झारखंड में शासन किया है. फिर किस मुंह से मोदी इंडिया गठबंधन पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे है. आज देश के सभी बड़े भ्रष्टाचारी नेता भाजपा में हैं. मोदी को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. हर समय झूठ और केवल झूठ बोलते हैं नरेंद्र मोदी. रघुवर दास पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप रघुवर सरकार के मंत्री द्वारा ही लगाए गए. लेकिन क्या हुआ, यह सबके सामने है. मोदी जी के कथनी करनी में बड़ा अंतर हैं.

    अपने वादे नहीं निभाते है और हेमंत पर लगाते है आरोप

    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मोदी ने प्रति वर्ष दो करोड़ नोकरी देने का वादा किया था. देशवासियों को 15 लाख रुपया देने का वादा किया था. मोदी बताएं कि उन वादों का क्या हुआ. आज तक किसानों को एमएसपी देने पर मोदी सरकार निर्णय नहीं ले पाई है.
    मोदी को झारखंड की महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत होना नहीं भा रहा है. झारखंड की हेमंत सरकार जिस प्रकार से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है. उससे भाजपा बौखला गई है. झारखंड की जनता सब समझ रही है कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी को झारखंड की जनता की फिक्र नहीं बल्कि उन्हें हर हाल में सत्ता हासिल करना है इसलिए वे लगातार झूठ बोल कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं.

    फिर ठगे गए आदिवासी मोदी ने नहीं की सरना धर्म कोड लागू करने की घोषणा : डॉ. अजय कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के तीन दुश्मन झामुमो कांग्रेस राजद: प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रधानमंत्री से किया तीखे सवाल130 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से यात्रा की कहीं भी सुरक्षा में कमी आपको दिखी: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.