Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के हवलदार ने खुद को मारी गोली, मौत
    Headlines

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के हवलदार ने खुद को मारी गोली, मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के हवलदार ने खुद को मारी गोली, मौत

    सुकमा:  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सर्विस रायफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह गादीरास गांव में सीआरपीएफ के 226वीं बटालियन के शिविर में हवलदार विपुल भूयान (44) ने आत्महत्या कर ली।

     

     

    अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि भूयान ने शिविर के शौचालय में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर जब उनके सहकर्मी वहां पहुंचे तब उन्हें खून से लथपथ पाया।

    उन्होंने बताया कि असम निवासी भूयान दो दिन पहले छुट्टी बिताने के बाद ड्यूटी पर आए थे।

    अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के दौरान कोई पत्र नहीं मिला है। सुरक्षाबल के जवान ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है।

     

     

    राज्य में पिछले तीन महीनों में अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा कथित आत्महत्या की यह पांचवीं घटना है।

    इस महीने की तीन तारीख को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक आरक्षक ने कांकेर जिले में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। वहीं 27 अगस्त को दुर्ग जिले में एक अन्य एसएसबी जवान ने आत्महत्या की थी। 26 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में सीआरपीएफ के एक हवलदार ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली थी और 20 जून को कांकेर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की इसी तरह से मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर
    Next Article आरजी कर अस्पताल: कनिष्ठ चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.