Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेड़ पौधा से ऑक्सीजन के साथ फल फूल मिलता, पर्यावरण वातावरण हरा भरा रहता : डीडीसी
    Breaking News झारखंड

    पेड़ पौधा से ऑक्सीजन के साथ फल फूल मिलता, पर्यावरण वातावरण हरा भरा रहता : डीडीसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पेड़ पौधा से ऑक्सीजन के साथ फल फूल मिलता, पर्यावरण वातावरण हरा भरा रहता : डीडीसी

    स्कूल, कॉलेज, थाना कैंपस में साफ सफाई व पौधारोपण किया जाएगा

    स्वच्छता पखवाड़ा में गंगा मिशन गंगा हरित ग्राम अभियान को जोड़ा जाएगा : डीडीसी

    पेड़ पौधा से ऑक्सीजन के साथ फल फूल मिलता, पर्यावरण वातावरण हरा भरा रहता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूल, कॉलेज, थाना कैंपस में साफ सफाई व पौधारोपण किया जाएगा उक्त बाते डीडीसी सतीश चंद्रा ने कही। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से गंगा हरित ग्राम अभियान के तहत शहर के भरतीया रोड स्तिथ बाबूलाल नंदलाल बोरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में पौधा वितरण सह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डीडीसी सतीश चंद्रा ने कहा कि गंगा हरित ग्राम अभियान के तहत फलदार पौधा वितरण का कार्य सराहनीय है। स्कूल कॉलेज जहां कैंपस है इस अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 सितंबर से दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम जिसमे साफ सफाई से लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

     

     

    स्वच्छ भारत मिशन और गंगा मिशन गंगा हरित ग्राम अभियान दोनो को साथ लेकर चलेंगे। इस अभियान से जुड़कर अच्छा लगा। वही मॉडल डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा रंजीत सिंह ने कहा कि जीवन के लिए सांस सर्वोच्च प्रथमिकता है। गंगा मिशन शहर में सांसें बांट रहे हैं। हर सांस हर पेड़ का मूल आधार और जीवन को प्रदान कर रहा है। पेड़ों की संख्या घट रही है सांस लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। पेड़ सांस के साथ मिट्टी पृथ्वी को स्वस्थ रखता है। पेड़ शांति सुकून हरियाली और पर्यावरण को शुद्ध पोषक तत्व प्रदान करते हैं। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के एसएम राजहंस पाठक ने कहा कि वृक्ष लगाना हम लोग भूल चुके है, वृक्ष काटना हमलोग जानते है। वृक्ष सिर्फ ऑक्सीजन ही नही बल्कि खाना पीना सहित रो मीटरियल मनुष्य को देती है। अपने खुशी के मौके पर एक पेड़ अवश्य लगाए। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्राचार्य ने कहा कि पेड़ है तो हम है, एक एक बच्चे पेड़ लगाए, पर्यावरण वातावरण को हरा भरा बनाए। साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि पहले साहिबगंज में जिधर नजर उठाए उधर हरियाली रहती थी। बारिश भी खूब होता था। आज पेड़ कटाई पहाड़ उजड़ा जिससे पर्यावरण पर असर पड़ा है। गंगा मिशन का कार्य सराहनीय है। वृक्ष ही है जो पर्यावरण को बचाती है, बदलो को आकर्षित करके बरसात कराती है। वही उन्होंने कविता के माध्यम से कहा कि मेरा शहर हरियाली का राजा, कहते थे इसका कोई सानी नहीं। उत्तर में गंगा, दक्षिण में पर्वत माला प्रकृति जैसी कोई दानी नही।

     

     

    हर दिन सुकड़ती है गंगा की धारा, पानी में कोई रवानी नही है। टूट गए पीस गए अब पहाड़ों में जवानी नहीं है। आते है घिरते है मेघ उसमे पानी नहीं है। क्युकी वृक्ष नही है। वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व राजस्थान मिडिल स्कूल के लगभग चार सौ बच्चो व शहरवासियों के बीच डीडीसी सतीश चंद्रा, जेएससीए डिस्ट्रिक्ट सब कमिटी चेयरमैन सह समाजसेवी चंद्रदेश्वर प्रसाद सिन्हा, मॉडल डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा रंजीत सिंह सहित अन्य ने स्कूली छात्र छात्राओं के बीच आम, अमरूद, नीम, अनार, नींबू, नारियल, अर्जुन, मोहगनी, शरीफा पौधा का वितरण किया। मंच संचालन गंगा मिशन के सुरेश निर्मल व मॉडल डिग्री कॉलेज प्राचार्य डा रंजीत सिंह ने किया। गंगा मिशन की ओर से डीडीसी को आम का पौधा देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व यमुनदास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय के 127 छात्राओं के बीच फलदार पौधा का वितरण किया गया और स्कूल कैंपस में नारियल व आम का पौधारोपण किया गया।

     

    ————-
    राजस्थान मिडिल स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

    वही प्रधानाचार्य रानी झा के नेतृत्व में सैकड़ों स्कूली छात्रों ने फलदार पौधा हाथो में लेकर शहर में जागरूकता रैली निकाली। एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने, शहरवासियों को एक एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। वही सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भईया बहनों ने भी पौधा लेकर जागरूकता रैली निकालकर लोगो को पौधा लगाने के लिए जागरूक किया। मौके पर रत्न अग्रवाल, अमित कुमार सिंह, मीरा तोदी, नवीन कुमार, सुशील दीवान, अशोक डोकानिया, बबिता अग्रवाल, आनंद मोदी, एबीवीपी पवन कुमार सहित सैकड़ो स्कूली बच्चे व अन्य उपस्थित थे।
    सतीश चंद्रा, डीडीसी साहिबगंज ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा के पाथरी पंचायत में लगी शिविर,समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
    Next Article जामताड़ा पुलिस ने साढ़े आठ लाख नगद के साथ ,3 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.