Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा आम चुनाव के लिए जिलों में बनाए जाएं चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल
    Headlines

    विधानसभा आम चुनाव के लिए जिलों में बनाए जाएं चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विधानसभा आम चुनाव के लिए जिलों में बनाए जाएं चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

    एस. ज़ेड. मलिक

    मतदाताओं को वोट की ताकत और मतदान के महत्व के प्रति करें अधिक जागरूक

    ‘चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व’ हरियाणा विधानसभा चुनाव का होगा स्लोगन

    नई दिल्ली, 12 सितम्बर – हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि 5 अक्तूबर को प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ‘चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व‘ हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए स्लोगन दिया है। इस पर्व में अधिक से अधिक मतदान हो, इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारियों व अतिरिक्त उपायुक्तों को स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा।

     

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी आज भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आए अतिरिक्त निदेशक अपूर्व कुमार सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 की ‘स्वीप गतिविधियॉं व सोशल मीडिया‘ पर दी गई प्रस्तुती के उपरांत अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।

    श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में अधिक हो, इसके लिए मतदाताओं को प्रेरित करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी को भी किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति जैसे की खिलाड़ी, अभिनेता अन्य समाजसेवी को चुनाव आइकॉन बनाना चाहिए, बशर्ते की वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ा न हो।

    लोकतंत्र का यह पर्व 5 वर्षों में आता है एक बार

    उन्होंने कहा कि मतदान करने के प्रति मतदाताओं को, खासकर युवा मतदाता व जो पहली बार मतदान करेंगे, उनको सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूक करें, ताकि उनको अपने वोट की अहमियत का पता चल सके। क्योंकि कई बार चुनाव में एक वोट से भी हार-जीत का फैसला हो जाता है। युवा इस अवसर को चूकें नहीं, क्योंकि जब तक वे निर्वाचन प्रक्रिया के साथ नहीं जुड़ेंगे तब तक वे लोकतंत्र की शक्ति और अपने वोट का महत्व नहीं जान पाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा इस अवसर पर मतदान अवश्य करें, क्योंकि लोकतंत्र का यह पर्व 5 वर्षों में एक बार आता है।

     

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में मतदान से पहले का एक दिन व मतदान का दिन अति महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं, इसका पता पहले अवश्य करना चाहिए। क्योंकि मतदाता सूची में नाम शामिल हुए बिना कोई भी वोट नहीं डाल सकता। मतदाता सूची में नाम शामिल है तो मतदाता पहचान पत्र के बिना भी 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर मतदान कर सकता है।

    5 अक्तूबर वोटिंग डे-नोट ए हॉलीडे

    श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘5 अक्तूबर वोटिंग डे-नोट ए हॉलीडे‘ यह संदेश भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीप गतिविधियों के साथ स्कूल-कॉलेजों के युवाओं को जोड़ा जाए। इन युवाओं द्वारा अपने-अपने कॉलेजों और स्कूलों के मंच पर नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों द्वारा मतदाताओ को 5 अक्तूबर के दिन वोट डालने के प्रति जागरूक किया जाए। सभी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग माध्यमों का प्रयोग किया जाना चाहिए।

     

     

    म्हारा वोट म्हारी शान-हरियाणा करेगा मतदान

    उन्होंने कहा कि जब 5 अक्तूबर के दिन अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने का संदेश लोगों तक पहुंचेगा तभी हरियाणा मुख्य निर्वाचन कार्यालय का लक्ष्य ‘म्हारा वोट म्हारी शान-हरियाणा करेगा मतदान‘ सफल हो सकेगा। स्वीप गतिविधियां सोशल मीडिया व मीडिया के अलावा दूरदर्शन, आकाशवाणी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सहयोग से भी बढ़ाई जा सकती है।

    महिलाओं का वोट पुरूषों के वोट से कम नहीं, बढ़चढ़ करें मतदान

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वीप अभियान के तहत महिलाओं को बताएं कि उन्हें भी लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व मे बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने मत का बिना किसी भय के उपयोग करते हुए सही उम्मीदवार का चयन करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान ने मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मे अधिवक्ताओ की भी अधिक संख्या मे भागीदारी होंगी:राजेश शुक्ल

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.