Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो महीने से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे जवाहर नगर 4 न. के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन 
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दो महीने से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे जवाहर नगर 4 न. के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन 

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024Updated:September 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दो महीने से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ज्वाहर नगर 4 न. के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन 
    पानी नहीं देना जघन्य अपराध,
    स्थिति सामान्य नहीं हुई तो फिल्टर प्लांट में प्रचुर मात्रा में है पानी, इसलिए यहीं लोग डेरा और घेरा डालेंगे – विकास सिंह

    विगत दो महीनों से बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 4 के लोगों ने मानगो पेयजल आपूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट में विकास सिंह के नेतृत्व में जमकर हंगामा खड़ा कर प्रदर्शन किया ।

     

    फिल्टर प्लांट में मौजूद पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारीयों को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत दो माह से ज्वाहर नगर रोड नंबर 4 में एक बुंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं रोजगार करने वाले युवक हफ्ते में दो दिन पानी का जुगाड़ करने के कारण अपने रोजगार में नहीं जा पा रहे हैं उपस्थित महिलाओं ने कहा पर्व त्यौहार का दिन नजदीक आ गया है लोग अपने मकान की साफ सफाई पानी के अभाव में नहीं कर पा रहे हैं नहाना तो दूर लोगों को शौच जाने के लिए दस बार सोचना पड़ता है दो महिनें के अंतराल में कई बार लिखित और मौखिक शिकायत स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारीयों को किया है लेकिन किसी ने मामले का संज्ञान तो लेना दूर एक बार क्षेत्र में सुध तक लेने नहीं आए ।

     

     

    मौके में मौजूद अधिकारियों ने कहा की मानगों नगर निगम के द्वारा गाड़ी धुलाई के सर्विसिंग सेंटर में पानी का कनेक्शन दे दिया गया है जिसका मोटर लगाकर लोग दुरुपयोग कर रहे हैं जिसके चलते पानी की किल्लत हुई है इसके साथ-साथ बरसात के कारण नदी से मिट्टी घुला हुआ गंदा पानी फिल्टर प्लांट में आ रहा है जिसे सफाई करने में काफी मशक्कत करना पड़ रहा है जितनी पानी की आपूर्ति करनी है उतने पानी का सफाई नहीं हो पा रहा है ।

     

     

    मौके पर पहुंची विकास सिंह ने कहा बिजली पानी लोगों की मूलभूत सुविधा है हम सभी आजाद देश के नागरिक है बराबर का होल्डिंग टैक्स और पानी का बिल हम सभी भुगतान करते हैं ऐसे में लोगों को पानी नहीं देना एक जघन्य अपराध से कम नहीं है । विकास सिंह ने कहा मौके में मौजूद संबंधित अधिकारियों से कहा दस दिनों के अंदर अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई लोगों को दैनिक उपयोग भर भी अगर पानी नहीं मिला तो लोग फिल्टर प्लांट में क्योंकि वहां प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध है वहीं लोग चौका -चूल्हा, बर्तन – बासन लेकर डेरा डंडा डाल देंगे और वहीं से बच्चे विद्यालय और काम में जाने वाले लोग काम में जाएंगे । विकास सिंह ने कहा डेरा डालो घेरा डालो का कार्यक्रम मानगो के फिल्टर प्लांट में तब तक जारी रहेगा जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी ।

     

    संवेदक के पार्टनर मनोज झा से हुई बात चीत में श्री झा ने बताया की पुरे मामले की जानकारी बिभाग को है और विभाग अपने स्तर से इस पर कार्यवाही कर रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की अमेरिका यात्रा की सफलता से भाजपा बौखलाई : गहलोत
    Next Article 15 सितंबर को श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का 137 वां जन्म महोत्सव मनाया जायेगा

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.