Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: केजरीवाल सरकार का तोहफा अब गाड़ी के चालान पर अब 50% की छूट
    Headlines

    दिल्ली: केजरीवाल सरकार का तोहफा अब गाड़ी के चालान पर अब 50% की छूट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली: केजरीवाल सरकार का तोहफा अब गाड़ी के चालान पर अब 50% की छूट
    नई दिल्ली. दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार एक और बड़ा तोहफा देने जा रही है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको भारी-भरकम ट्रैफिक चालान के जुर्माने से राहत मिलने वाली है. आपको अपनी गाड़ियों के चालान पर बंपर छूट मिलेगी. केजरीवाल सरकार ने फैसला ले लिया है.

     

    बस इस प्रस्ताव पर अब केवल एलजी की मुहर लगने का इंतजार है. जी हां, दिल्ली सरकार ने आम लोगों से ट्रैफिक नियम उल्लंघन से जुड़ा जुर्माना भरवाने के लिए चालान राशि पर 50 फीसदी की छूट दे दी है. यह छूट मोटर वाहन अधिनियम की विशिष्ट धाराओं के अंतर्गत अपराधों पर लागू होगी.

     

     

    टीओआई की खबर के मुताबिक, दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि सरकार ने मोटर वाहन अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत कुछ ट्रैफिक अपराधों के लिए चालान राशि का 50% जुर्माना वसूलने का फैसला किया है. दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक, अगर 90 दिनों के भीतर मौजूदा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए चालान का भुगतान कर दिया जाता है और कानून लागू होने के बाद जारी किए गए नए चालान के लिए 30 दिनों के भीतर भुगतान कर दिया जाता है, तो किसी को भी 50 फीसदी की छूट मिल सकती है.

     

     

    बताया गया कि इस प्रावधान का मकसद लोगों को ट्रैफिक जुर्माना भरने के लिए प्रोत्साहित करके उनके लिए सुविधा सुनिश्चित करना है. इससे लंबे कानूनी विवादों से बचा जा सकेगा और अदालतों और परिवहन विभाग के कामकाज में कमी आएगी. मगर इसके लिए शर्त यह है कि किसी भी मौजूदा चालान के लिए अधिसूचना के 90 दिनों के भीतर या अधिसूचना के बाद जारी किए गए बाद के चालान के लिए 30 दिनों के भीतर अपराधों का निपटारा किया जाना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरजी कर अस्पताल वित्तीय ‘अनियमितताएं’ मामला: ईडी की कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी
    Next Article कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

    Related Posts

    नव नियुक्त सिटी डीएसपी संजीव कुमार का सर्वधर्म सद्भावना समिति ने किया अभिनंदन

    May 26, 2026

    सीबीएसई पाठ्यक्रम मे मैथिली भाषा को मिली मान्यता, मिथिला समाज मे हर्ष

    May 26, 2026

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नव नियुक्त सिटी डीएसपी संजीव कुमार का सर्वधर्म सद्भावना समिति ने किया अभिनंदन

    सीबीएसई पाठ्यक्रम मे मैथिली भाषा को मिली मान्यता, मिथिला समाज मे हर्ष

    78 साल बाद सुदूर आदिम जनजाति गांवों में जगी विकास की आस, चार गांवों में बिजली योजना का हुआ शिलान्यास

    जिला कुश्ती संघ की ओर से अंडर-23 जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता 05 जून को

    बकरीद को लेकर नीमडीह पुलिस सतर्क, झिमड़ी और सिन्दूरपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, मंडल कंस्ट्रक्शन पर मनमानी का आरोप; जादूगोड़ा मोड़ में गड्ढों और जाम से बढ़ी परेशानी

    यूसील कॉलोनी में आंधी से टूटा क्वार्टर का छज्जा, त्वरित मरम्मत से कर्मियों को राहत; जर्जर सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, दो लौह अयस्क वाहन के साथ 22,500 घन फिट अवैध बालू जप्त

    बड़बिल- सार्वजनिक स्थल पर शराब सेवन के पाबंदी की धज्जियां उड़ाई जा रही

    Project ‘Device’ के तहत नीमडीह थाना पुलिस ने बरामद किए 5 गुम मोबाइल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.