Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़ गए जमशेदपुर के कांग्रेसी, डॉ.अजय कुमार और आनंद बिहारी दुबे समर्थकों के बीच जमकर हुई धक्का मुक्की।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़ गए जमशेदपुर के कांग्रेसी, डॉ.अजय कुमार और आनंद बिहारी दुबे समर्थकों के बीच जमकर हुई धक्का मुक्की।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़ गए जमशेदपुर के कांग्रेसी, डॉ.अजय कुमार और आनंद बिहारी दुबे समर्थकों के बीच जमकर हुई धक्का मुक्की।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    जमशेदपुर में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के कोल्हान दौरे के अंतिम चरण में पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आई। कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रायशुमारी करने पहुंचे कमलेश को मंच से उतरने पर मजबूर होना पड़ा।

     

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में बैठक के दौरान, कांग्रेस के कई गुटों के समर्थक अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे, जिससे कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया। जमशेदपुर के पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. अजय कुमार ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और प्रदेश अध्यक्ष को समझाकर दोबारा मंच पर वापस लाए।

     

     

    सूत्रों के मुताबिक, कमलेश चाईबासा और सरायकेला में बैठक करने के बाद सोमवार देर शाम जमशेदपुर पहुंचे थे। लेकिन उनके आते ही पार्टी के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और डॉ. अजय कुमार के समर्थक अलग-अलग गुटों में बंटकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदेश अध्यक्ष नाराज होकर सभास्थल छोड़कर बाहर चले गए।

     

     

    करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेसियों के बीच संघर्ष चलता रहा। अंततः डॉ. अजय कुमार के हस्तक्षेप के बाद प्रदेश अध्यक्ष को मंच पर वापस लाया गया और कार्यक्रम किसी तरह से संपन्न हुआ। इस घटना ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को उजागर कर दिया है, जिससे पार्टी के लिए अंदरूनी चुनौतियां बढ़ गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“प्रमंडल स्तरीय सहकारिता महासम्मेलन, रांची-2024” के उद्घाटन एवं 236 चलंत पशु चिकित्सालय वाहन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Next Article शोध कार्य विकास की आधारशिला : डाo. एनo. आरo मृणाल

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.