Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सिपाही भर्ती हादसा नहीं हत्या है, सिपाही भर्ती वोट की लालच में महज़ नाटक है:शिवराज सिंह चौहान
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड में सिपाही भर्ती हादसा नहीं हत्या है, सिपाही भर्ती वोट की लालच में महज़ नाटक है:शिवराज सिंह चौहान

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में सिपाही भर्ती हादसा नहीं हत्या है, सिपाही भर्ती वोट की लालच में महज़ नाटक है:शिवराज सिंह चौहान

     

    केन्द्रीय मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रांची में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है

    *चुनाव नजदीक आते ही जेएमएम खोखली घोषणाएं कर रही है*

    भाजपा झारखंड में 6 परिवर्तन यात्रा निकालेगी अटल जी ने झारखंड बनाया, मोदी जी संवार रहे हैं:शिवराज सिंह चौहान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *रांची-* केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रांची में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने झारखंड की जेएमएम सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर हमला बोला। श्री चौहान ने कहा कि, जेएमएम संघर्ष की पार्टी नहीं बची है अब जेएमएम पति-पत्नी की पार्टी बनकर रह गई है। जेएमएम ने झारखंड को तबाह और बर्बाद कर दिया है। जनता से कई वादे किए गए थे, लेकिन पिछले 5 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। झारखंड की जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और निश्चित तौर पर राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सुशासन का उदय करेगी। प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

    *सिपाही भर्ती नहीं हत्या*
    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में उत्पाद सिपाही की भर्ती में हुई उम्मीदवारों की मौत के मामले में हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, ये भर्ती नहीं बल्कि हत्या है। वोट की लालच में भर्ती करने का नाटक सरकार ने किया है, क्योंकि उन्हें पता था कि, फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा। मौसम भी नहीं देखा और 10-10 किलोमीटर तक कड़ी धूप में युवाओं से दौड़ करवाई, ना पीने के पानी की कोई व्यवस्था थी न ही धूप से बचने के कोई इंतज़ाम थे, अव्यवस्थाओं का आलम ये था कि, इलाज की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। इसलिए नौजवानों की जान चली गई। युवा नौकरी तो नहीं ले पाए लेकिन दुनिया छोड़कर चले गए। यह हादसा नहीं है, यह हत्या है। ये एक ऐसा अपराध है जिसके लिए जनता कभी भी सोरेन सरकार को माफ नहीं कर सकती।

    *जेएमएम कर रही खोखली घोषणाएं*
    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इसलिए जेएमएम धड़ल्ले से खोखली घोषणाएं कर रही है। जिस गठबंधन सरकार ने पिछले 5 सालों में झारखंड को कुछ भी नहीं दिया वो अब फिर से सैकड़ों वादे कर रही है। पिछले पांचा सालों में युवाओं को नौकरी नहीं दी जबकि सरकार ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था, गरीब महिलाओं को चूल्हा खर्च देने का वादा किया था। आधार कार्ड पर महिलाओं को लोन देने का वादा किया था, लेकिन आज तक सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। पेपर लीक जैसी घटनाएं भी होती रही। अब झारखंड की जनता मन बना चुकी है कि, इस भ्रष्टाचारी और बेईमान सरकार को उखाड़ फैंकना है।

    *अटल जी ने बनाया, मोदी जी संवार रहे*
    केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री श्रृद्धेय अटल जी ने बनाया है और अब प्रधानमंत्री मोदी जी झारखंड को संवराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी जी 15 सितंबर को झारखंड की इस पवित्र धरा पर पधार रहे हैं। झारखंड भाजपा और अटल जी ने बनाया है और प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में झारखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयत्न कर रही है। जमशेदपुर प्रधानमंत्री जी पधारने वाले हैं और वंदे भारत ट्रेन की सौगात के साथ-साथ 1 लाख 13 हजार 195 गरीबों को प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त भी उनके खाते में डालेंगे। इसके अलावा देश के बाकी राज्यों के गरीबों के खाते में भी प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि डाली जाएगी। विकास की अनेकों सौगातें पहले भी केन्द्र सरकार ने दी है, जब राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। विकास के नए आयाम स्थापित किए है, लेकिन गठबंधन की सरकार केवल विनाश की तरफ ले जा रही है और उस विनाश से झारखंड को बचाने के लिए अब हमने कमर कस ली है।

    केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान अपने जमशेदपुर आगमन पर स्टेशन में जाकर 15 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की सरकारी कार्यक्रम के निमित्त हो रही तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर भी जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ में, भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश मंत्री सह पीएम नरेन्द्र मोदी के सभा के प्रभारी नंदजी प्रसाद एवं जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा मौजूद रहे। वहीं इस दौरान जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल एवं एसडीओ धालभूम पारुल सिंह मौजूद रहे। श्री सिंह ने प्रशासनिक पदाधिकारी से पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम की नियमित जरूरी चर्चा कर जानकारी लिया। शिवराज सिंह चौहान वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान का जायजा लिया।

     

     

     

     

    *भाजपा निकालेगी परिवर्तन यात्रा*
    केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी झारखंड में 6 परिवर्तन यात्रा निकालेगी। अलग-अलग यात्राओं का नेतृत्व अलग-अलग नेता करेंगे। यात्रा के प्रारंभ और समापन के कार्यक्रम से लेकर अलग-अलग जगह सभाओं के कार्यक्रम में स्थानीय प्रमुख नेता भी भाग लेंगे और वरिष्ठ नेतागण भी आएंगे। जनता सच्चाई जानती है, फिर भी इस सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश पैदा हो, जनता को और गहराई तक जाकर हम सच्चाई बताएंगे। जनतातक हर सच्चाई पहुंचाने के लिए हमारी यह यात्राएं निकलेंगी। यहां की जनता भयानक भ्रष्टाचार भूली नहीं है, आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी उनके झूठे और खोखले वादे, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, माता बहनों का अपमान, अवैध घुसपैठ, इन सभी मुद्दों को लेकर यात्रा के रूप में जनता के बीच में जाएगी।

    भाजपा झारखंड में 6 परिवर्तन यात्रा निकालेगी अटल जी ने झारखंड बनाया मोदी जी संवार रहे हैं:शिवराज सिंह चौहान।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष ने जर्जर सड़क का सुदृढ़ीकरण तथा मजबूतीकरण कार्य का किया शिलान्यास
    Next Article अंबा में भाजपा की बैठक में पान्ना प्रस्तुति करके जमा करने का बुथ अध्यक्ष को मिला निर्देश

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.