लोकतान्त्रिक क्रन्तिकारी मोर्चा का ‘ चलो बूथ की ओर ‘ अभियान गुडाबाँदा में आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गुड़ाबांदा प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा पार्टी की बैठक कोल्हान प्रमंडल वरीय उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष मानस हेब्रम ने किया. बैठक में ‘ चलो बूथ की ओर ‘ अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई. बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत कमिटी का गठन किया गया. सर्वोसम्मति से पंचायत अध्यक्ष गुरुचरण मुर्मू , सुनील हेब्रम को सचिव तथा कोषाध्यक्ष सांखो हांसदा पद पर चुना गया . उपस्थित सदस्यों ने पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया. मौके पर केंद्रीय महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी महतो,उज्वल महतो, संजय मुर्मू,जिला युवा मोर्चा सचिव ,प्रखंड अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो,प्रखंड मीडिया प्रभारी निखिल महतो,करण मुर्मू, कांटाई मुर्मू, विक्रम मुर्मू, गौतम पातर, पिथौ सोरेन,डांदूराम टुडू, सुगदा हेब्रम, सागुन मुर्मू, जितराई मांडी आदि ग्रामीण उपस्थित थे.*