Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं मे कमी लाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान, अड्डे बाजों के उड़े होश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं मे कमी लाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान, अड्डे बाजों के उड़े होश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 8, 2024Updated:September 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं मे कमी लाने के लिए चलाया गया विशेष अभियान, अड्डे बाजों के उड़े होश

    लोकेशन – *आदित्यपुर*

    सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के नए थानेदार राजीव कुमार सिंह ने अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में मोटरसाइकिल से करीब डेढ़ दर्जन जवानों और अधिकारियों के साथ विशेष अभियान चलाया। जिसकी शुरुआत आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती, फुटबॉल मैदान, इमली चौक, आकाशवाणी चौक , सतबहनी एवं आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न वाइन शॉप के ठिकानों के समीप तलाशी ली गई। इस दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना भिजवाया। भीड़- भाड़ इलाकों में लगे ठेला-खोमचे वालों को चेतावनी देते हुए सड़क के किनारे से हटने का निर्देश भी दिया।आते-जाते संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में एक युवक के पास से नकली पिस्तौल भी बरामद किया गया। वहीं कुछ नशेड़ी व अड्डे बाजी करते युवक को चौक पर ही पिटाई कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने आदित्यपुर फुटबॉल मैदान को चारों तरफ से घेर कर वहां तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग मंडली में बैठे युवाओं को शराब पीते दबोचा। कुछ भागने में सफल रहे, कुछ की पिटाई कर दोबारा शराब पीते पाए जाने पर जेल भेजने की नसीहत देकर छोड़ दिया गया। जिसके बाद पूरी टीम गम्हरिया के लिए निकली। यहां सबसे पहले बेसिक स्कूल रोड में अभियान चलाया गया। यहां भी अड्डेबाजी करते युवाओं की पिटाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। फिर वापसी के क्रम में एमटीसी मॉल के समीप सड़क पर शराब पीते कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया। करीब 5 घंटे के विशेष अभियान में डेढ़ दर्जन से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की गई। इस संदर्भ में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलेगा। अड्डेबाजी और सड़क पर शराब पीते पकड़े जाने पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इधर आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई से उच्चकों,लफंगों और नशेड़ियों में भय का माहौल पैदा होने लगा है। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अभियान कितने दिनों तक चलता है।

    *संवाददाता अमन ओझा की रिपोर्ट*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव के पूर्व राजनीतिक रंग: निर्दलीय विधायक सरयू राय पर मामला दर्ज
    Next Article सीतारामडेरा में श्रीश्री अमर ज्योति दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन सम्पन्न, भव्य पंडाल निर्माण की तैयारियां शुरू

    Related Posts

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    April 20, 2026

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    April 20, 2026

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुवा खदान क्षेत्र में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों का उग्र आंदोलन, कामकाज पूरी तरह ठप

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के पत्रकारित एवं जनसंचार विभाग की छात्राओं ने आकाशवाणी युववाणी में बनाई अपनी पहचान।

    नारायण आईटीआई, लुपुंगडीह चांडिल में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

    यूरेनियम मजदूर संघ के अध्यक्ष उमेश चंद कुमार को मातृ शोक, शव यात्रा में भारी संख्या में उमड़ी भीड़,क्षेत्र में शोक की लहर

    जमशेदपुर में तीन घंटे का रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त संग्रह व 50 पौधों का वितरण

    9 साल बाद भी अधूरे सपने: जियाडा की 21 में से सिर्फ 2 फैक्ट्रियां चालू, रोजगार और निवेश पर उठे सवाल

    टाटानगर रेल विकास को मिलेगी गति, सांसद बिद्युत बरण महतो ने उच्च अधिकारी से की विस्तृत चर्चा

    खालसा वॉरियर एकादश ने जीता केपीएल खिताब, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

    यूसीआईएल गेस्ट हाउस में जुटे पत्रकार, घाटशिला प्रेस क्लब ने संगठन विस्तार के साथ बनाई नई रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.