Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 10 सितम्बर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    10 सितम्बर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    10 सितम्बर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन गंभीर

    *कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर काजू मैदान, डोबो का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, रूरल एसपी समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का 10 सितम्बर को ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत चांडिल प्रखंड के काजू मैदान, डोबो में आयोजित विशेष शिविर में शामिल होना प्रस्तावित है । कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति तथा स्वीकृति पत्र वितरण किया जाना है।

    उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी, एनडीसी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एडीएसएस समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे । जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चर्चा किया तथा कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलीपैड, वाहन पार्किंग तथा यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें । निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, चलन्त शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल तथा एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग, आवश्यक साइनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि तीनों जिला के लाभुक के लिए पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि यातायात व्यवस्था सुगम रहे, लोगो के आवागमन पर अधिक प्रभाव ना पड़े इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के भव्य स्वागत के साथ-साथ 9 सितंबर को होगा जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ: आनंद बिहारी दुबे
    Next Article विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा बनी रहे : काले

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.