Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चांडिल में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2024Updated:September 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा
    सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के काजू मैदान डोबो में आगामी 10 सितम्बर 2024 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। काजू मैदान में आयोजित आपकी-योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों तथा स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में माननीय मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आज प्रमंडलीय आयुक्त, कोल्हान श्री हरि कुमार केसरी, DIG कोल्हान श्री मनोज रतन चौथे के द्वारा उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री रवि शंकर शुक्ला, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्री कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री मनीष कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां श्री मुकेश लूणायत के समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, अस्थाई हेलीपैड, वाहन पार्किंग तथा यातायात परिचालन, कार्यक्रम स्थल तक आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान प्रमण्डलीय आयुक्त कोल्हान श्री हरि कुमार केशरी नें कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने, सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजलापूर्ति, चलन्त शौचालय, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल तथा एंबुलेंस की उपलब्धता, आवश्यक जगहों पर बैरिकेडिंग, आवश्यक सिनेज के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने की बात कही। इस दौरान उपायुक्त सरायकेला खरसावां श्री रवि शंकर शुक्ला नें कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवम विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, लोगो के आवागमन पर अधिक प्रभाव ना पड़े इसे लेकर हर स्तर पर पदाधिकारियों को समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल एवं साफ सफाई का कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कर ससमय सभी तैयारियां पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त पश्चिमी सिंहभूम, सिटी एसपी पूर्वी सिंहभूम समेत विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस ने महानंद बस्ती गली का गोलीकांड और शक्ति सिंह हत्याकांड का किया खुलासा
    Next Article 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लौहनगरी जमशेदपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित: बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.