Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या स्टेशन रोड की जर्जर सड़क से होगा PM मोदी का स्वागत? भाजपा के इस सवाल पर रेलवे DRM ने जारी किये आदेश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    क्या स्टेशन रोड की जर्जर सड़क से होगा PM मोदी का स्वागत? भाजपा के इस सवाल पर रेलवे DRM ने जारी किये आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या स्टेशन रोड की जर्जर सड़क से होगा PM मोदी का स्वागत? भाजपा के इस सवाल पर रेलवे DRM ने जारी किये आदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरे से जहाँ मोदी समर्थक वर्ग में उत्साह है, वहीं स्टेशन मार्ग की कुछ जर्जर सड़कों को लेकर लोगों में निराशा भी है। जुगसलाई मंडल भाजपा के कार्यकर्ता विकास सिंह ने पिगमेंट गेट के सामने सड़क की जर्जर स्थिति का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रशासन से संज्ञान लेने का आग्रह किया। इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने भी जिला उपायुक्त और रेलवे डीआरएम के स्तर से की जा रही तैयारियों पर सवाल उठाते हुए लिखा कि, टाटानगर रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाले प्रमुख पथ और स्टेशन ओवरब्रिज की सड़क की स्थिति जर्जर और बदहाल है। अगले कुछ दिनों में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का आगमन होना है। क्या ऐसी सड़कों से उनका स्वागत होगा? क्या यही तैयारियां होंगी देश के पीएम के लिए? भाजपा नेता के सवालों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम (डिवीजनल रेलवे मैनेजर) ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर निर्देश जारी किया है। उन्होंने सीकेपी डिवीजन के इंजिनीयरिंग विभाग को उक्त विषय में अविलंब संज्ञान लेकर पहल करने संबंधित निर्देश जारी किया है। रेलवे डीआरएम के स्तर से उक्त आदेश गुरुवार को जारी की गयी है। मामले में संज्ञान लेने के लिए भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले में संज्ञान लेने के लिए रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है और उम्मीद जताया है कि प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व सभी अप्रोच रोड को दुरुस्त कर लिया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी पंडाल कैरेज कलोनी बर्मा माइंस में हुआ भूमि पूजन
    Next Article मानगो फ्लाईओवर का डिज़ाइन यातायात कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए किया गया है: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.