Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी, सिंगापुर के उनके समकक्ष वोंग ने सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी, सिंगापुर के उनके समकक्ष वोंग ने सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी, सिंगापुर के उनके समकक्ष वोंग ने सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा

    सिंगापुर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बृहस्पतिवार को सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सिंगापुर की एक अग्रणी कंपनी का दौरा किया और इस महत्वपूर्ण उद्योग में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की।

    वोंग के निमंत्रण पर मोदी सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘सेमीकंडक्टर तथा प्रौद्योगिकी भारत-सिंगापुर सहयोग के महत्वपूर्ण पहलू हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां भारत अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है। आज प्रधानमंत्री वोंग और मैंने एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड का दौरा किया। हम इस क्षेत्र में मिलकर काम करने और अपने युवाओं को अधिक अवसर मुहैया कराने के लिए तत्पर हैं।’’

     

     

    विदेश मंत्रालय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने ‘एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड’ का दौरा किया जहां उन्हें वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में कंपनी की भूमिका, उसके संचालन और भारत के लिए उसकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

    विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी, ‘‘उन्नत विनिर्माण के क्षेत्र में संबंधों को बढ़ावा देते हुए… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और (सिंगापुर के) प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सिंगापुर की अग्रणी कंपनी एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड का आज दौरा किया।’’

    बयान के अनुसार, सिंगापुर सेमीकंडक्टर उद्योग संघ ने देश में सेमीकंडक्टर परिवेश तंत्र के विकास तथा भारत के साथ सहयोग के अवसरों पर जानकारी दी।

    इसमें कहा गया, ‘‘ भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण परिवेश तंत्र विकसित करने के हमारे प्रयासों और इस क्षेत्र में सिंगापुर की विशेषज्ञता को देखते हुए…दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने का निर्णय लिया है। दूसरी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए एक स्तंभ के तौर पर सेमीकंडक्टर पर गौर करते हुए उन्नत विनिर्माण को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।’’

     

     

    बयान में कहा गया, दोनों पक्षों ने भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर परिवेश तंत्र साझेदारी पर समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप भी दिया।

    जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और (सिंगापुर के) प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड के दौरे पर ओडिशा के वर्ल्ड स्किल सेंटर से सिंगापुर आए भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ-साथ सीआईआई-एंटरप्राइज सिंगापुर इंडिया रेडी टैलेंट प्रोग्राम के तहत भारत का दौरा कर चुके सिंगापुरी प्रशिक्षुओं और एईएम में काम करने वाले भारतीय इंजीनियरों के साथ बातचीत की।’’

     

     

     

    दोनों नेताओं द्वारा कंपनी का दौरा इस क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

    बयान में कहा गया कि मोदी ने उनके साथ एईएम होल्डिंग्स लिमिटेड का दौरा करने के लिए प्रधानमंत्री वोंग की सराहना की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11 से 13 सितंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

    मोदी ब्रुनेई की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद सिंगापुर पहुंचे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार
    Next Article पीयूष गोयल ने इस्पात उद्योग की शीर्ष हस्तियों के साथ कार्बन कर के मुद्दे पर बातचीत का दिया सुझाव

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.