Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र : शिवाजी की मूर्ति बनाने वाला मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार
    Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र : शिवाजी की मूर्ति बनाने वाला मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र : शिवाजी की मूर्ति बनाने वाला मूर्तिकार जयदीप आप्टे गिरफ्तार
    मुंबई. 35 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद से विपक्ष लगातार सरकार को निशाना बना रही है. वहीं, पुलिस ने शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार जयदीप आप्टे को गिरफ्तार कर लिया है. आप्टे कल्याण में ही एक आर्ट कंपनी चलाता है. हालांकि, उसे मूर्ति निर्माण करने का कोई अनुभव नहीं है.

     

     

    सिंधुदुर्ग पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने जयदीप आप्टे को कल्याण के उसके घर से गिरफ्तार किया है. वह मूर्ति गिरने के बाद से फरार चल रहा था, लेकिन वह अंधेरे का फायदा लेते हुए वह अपनी पत्नी और मां से मिलने आया था. पुलिस आप्टे को लेकर सिंधुदुर्ग ले जा रही है. वही पर उससे पूछताछ होगी. बताते चलें कि छ्त्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद जयदीप आप्टे को पुलिस ने आरोपी बनाया था, तभी से जयदीप आप्टे फरार चल रहा था. वहीं, इस मामले में स्ट्रक्चरल कंसलटेंट चेतन पाटिल को गिरफ्तार चुकी है.

     

     

    आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रवीण दारकर ने कहा, ‘जो लोग हमारी सरकार की आलोचना कर रहे थे, उन्हें अब अपना मुंह बंद कर लेना चाहिए. यह सच है कि पुलिस ने जयदीप आप्टे को गिरफ्तार करने में थोड़ा समय लिया. हम गिरफ्तारी का श्रेय नहीं ले रहे हैं लेकिन पुलिस ने अपना काम किया है.’

     

     

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने कहा, ‘राज्य सरकार को आप्टे की गिरफ्तारी का श्रेय लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह सरकार का कर्तव्य है. वह कोई ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ नहीं था…उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाना चाहिए था.’ वहीं, इस घटना के बाद पांच सदस्यों की एक कंबाइंड टेक्निकल कमेटी ने बुधवार को दिन में मालवण स्थित किले का दौरा किया था और स्थल की जांच की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने दिल्ली-एनसीआर में आज से मिलेगी 35 रुपये किलो प्याज
    Next Article बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.