Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे, भारत को आदर्श निवेश गंतव्य बताया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे, भारत को आदर्श निवेश गंतव्य बताया

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे, भारत को आदर्श निवेश गंतव्य बताया

    प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से संवाद करेंगे

    गुरदीप सिंह

    सिंगापुर, चार सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्र सिंगापुर के साथ ‘‘रणनीतिक साझेदारी को गहरा’’ करने और निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को यहां पहुंचे ।

    प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश की अपनी पांचवीं आधिकारिक यात्रा के तहत यहां पहुंचे।

    नयी दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सिंगापुर के नेतृत्व की तीन पीढ़ियों से संवाद करेंगे।

    सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने रात्रिभोज के लिए अपने श्री तेमासेक बंगले पर मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

    वोंग ने मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिंगापुर में स्वागत है। कल होने वाली आधिकारिक बैठकों से पहले आज भोजन पर उनसे मुलाकात करने का अवसर पाकर खुश हूं।’’

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत-सिंगापुर की मित्रता के बंधन को मजबूती प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने सिंगापुर में अपने भव्य श्री तेमासेक बंगले पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।’’

    मोदी ने सिंगापुर पहुंचने के बाद ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सिंगापुर पहुंचा हूं। भारत-सिंगापुर मित्रता को मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली अनेक बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत में हो रहे सुधार और हमारी युवा शक्ति की प्रतिभा हमारे देश को एक आदर्श निवेश गंतव्य बनाती है। हम करीबी सांस्कृतिक संबंधों को लेकर भी उत्साहित हैं।’’

    विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सिंगापुर पहुंचे। गृह मंत्री और विधि मंत्री के. शनमुगम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। आगे बहुत व्यस्तता वाला एजेंडा है।’’

    मोदी जब यहां अपने होटल पहुंचे तो भारतीय मूल के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से बात की और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति भी देखी। उन्होंने ढोल भी बजाया।

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में जनशक्ति कौशल के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इससे कौशल केंद्रों से लेकर सिंगापुर की कंपनियों द्वारा प्रशिक्षण और भर्ती तक, भारत के युवाओं को बेहतर कौशल और अवसर मिलेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे भारत को आदर्श निवेश गंतव्य बताया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के लाभुकों का सम्मान राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
    Next Article गोड्डा एसपी अनिमेष नैथानी के तत्परता से अवैध ब्राउन शुगर का व्यापारी गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.