Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए महासचिव के चुनाव के लिए जिला जज से निर्देश मांगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नए महासचिव के चुनाव के लिए जिला जज से निर्देश मांगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नए महासचिव के चुनाव के लिए जिला जज से निर्देश मांगा
    इंद्रजीत सिंह की छुट्टी करने पर आमादा जगजोत सिंह
    जमशेदपुर। पटना हाई कोर्ट के आदेश पर 15 सितंबर को तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब प्रबंधन कमेटी की प्रस्तावित बैठक में नए महासचिव का चुनाव कराने के लिए पटना जिला के प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश सह कस्टोडियन से निर्देश मांगा गया है। तख्त श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने लिखित रूप से जिला जज से इस आशय का आग्रह किया है। इससे साफ जाहिर हो गया है कि वह इस पद से महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह की छुट्टी करना चाहते हैं।
    जिला जज को लिखे गए पत्र में प्रधान ने उल्लेख किया है कि उनके निर्देश के बावजूद महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह कार्यकारिणी की बैठक बुलाने में टाल मटोल करते रहे हैं। अंतिम बैठक 8 फरवरी 2024 को हुई है जबकि संविधान के मुताबिक हर 2 महीने के अंतराल पर कार्यकारिणी की बैठक होनी चाहिए।

     

    वहीं प्रधान ने पटना जिला जज के पत्र का हवाला देते हुए बताया है कि 4 अगस्त 2023 की बैठक पूर्ण रूप से असंवैधानिक रही है और बैठक के फैसले को लागू नहीं किया जा सकता है। उनकी मनमानी पूर्ण रवैए की पुष्टि होती है।
    पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही महासचिव ने बैठक बुलाई है। पांच सदस्यों ने महासचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को मिनट में शामिल करने का आग्रह किया है और ऐसे में उस बैठक में नए महासचिव का चुनाव करने का निर्देश बतौर कस्टोडियन दिया जाए।
    इधर पूछे जाने पर सरदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पटना हाई कोर्ट ने एजेंडा पहले ही तय कर दिया है और उससे बाहर जाने का सवाल नहीं पैदा होता है।

     

     

    वहीं उन्होंने यह भी तर्क दिया कि मतदाता सूची एवं बिहार की भौगोलिक सीमा को लेकर याचिकाएं हाई कोर्ट में दाखिल हैं। जब मामले माननीय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है तो ऐसे में बैठक कैसे बुलाई जा सकती थी। क्योंकि कमेटी का कार्यकाल 17 जुलाई 2023 में ही खत्म हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में वे कानूनी सलाह ले रहे हैं और उसी के अनुरूप कदम उठाएंगे।
    राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक कुलविंदर सिंह के अनुसार वर्तमान कमेटी का कार्यकाल खत्म हुए 1 साल से ज्यादा हो गए हैं और अब चुनाव में किसी भी सूरत में देरी नहीं की जानी चाहिए। एक दूसरे को नीचा दिखाने के बजाय प्रधान और महासचिव पटना हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शुरू करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडेंगू लार्वा पाए जाने पर होगा जुर्माना
    Next Article आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंच रहे लाभुक:समीर मोहांती

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.