Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरजे राहुल गांधी : कहा- J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, पीएम मोदी के झुक गए कंधे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गरजे राहुल गांधी : कहा- J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, पीएम मोदी के झुक गए कंधे

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गरजे राहुल गांधी : कहा- J&K को राज्य का दर्जा दिलाएंगे वापस, पीएम मोदी के झुक गए कंधे
    जम्मू. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपनी प्रचार की शुरुआत कर दी है. कांग्रेस ने पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक के रूप में राहुल गांधी को उतारा है. जम्मू के रामबन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर बरसे और जम्मू-कश्मीर के लोगों को स्टेटहुड वापस दिलाने का वादा किया.

     

     

    उन्होंने कहा कि बीजेपी आज देश में नफरत फैला रही है. उनका काम नफरत फैलाने का है लेकिन हमारा काम मोहब्बत फैलाने का है. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत को मोहब्बत से ही काटा जा सकता है. उन्होंने कहा कि देश में राज्यों का बंटवारा तो कई बार हुआ लेकिन पहली बार स्टेटहुड को छीना गया. जम्मू कश्मीर का स्टेटहुड छीना गया है. राहुल गांधी ने वादा किया है कि वह जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाएंगे. उन्होंने बीजेपी और केंद्र पर यह कर निशाना साधा कि यहां केवल राज्य को ही समाप्त नहीं किया गया बल्कि लोगों का अधिकार भी छीना गया. राहुल ने कहा कि हम चाहते थे कि पहले आपको राज्य का दर्जा वापस मिले फिर चुनाव हो, लेकिन बीजेपी ये नहीं चाहती है. उनका कहना है पहले चुनाव होगा फिर राज्य के दर्जे पर बात होगी.

     

     

    अब मोदी जी के कंधे झुक गए

    राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी छाती चौड़ी कर के आते थे, अब उनके कंधे झुक गए हैं. इस बार उन्होंने संसद में घुसने से पहले संविधान माथे पर लगाया और फिर अंदर गए.

    बाहरी लोग उठा रहे सारा फायदा- राहुल

    राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहा कि आज आपका धर्म और आपका सब कुछ आपसे छीना जा रहा है और सारा फायदा बाहर के लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा नहीं मिल रहा. बिजली के प्रोजेक्ट का फायदा यहां के लोगों को मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आप देश के लोगों को बिजली दे रहे हैं, लेकिन आपकी जेब से बिजली का पैसा लिया जा रहा है.

     

     

    एलजी पर राजा कहकर कसा तंज

    राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले राजा होते थे, 1947 में हमने राजाओं को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार बनाई और देश को संविधान दिया. लेकिन अब फिर से यहां राजा का शासन हो गया है. राहुल गांधी ने इसी के साथ यहां के एलजी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब एलजी यहां के राजा हैं. इसीलिए हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरीय पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना साकची का किया औचक निरीक्षण
    Next Article हनुमान वाटिका मंदिर में साफ सफाई की कमी से नाराजगी, स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज

    Related Posts

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    पुतिन की टिप्पणी: मोदी और बदलते वैश्विक समीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.