Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है भाजपा – डॉ. अजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है भाजपा – डॉ. अजय कुमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है भाजपा – डॉ. अजय कुमार

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने बुधवार को प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है. उन्होंने कहा कि मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिल रही प्रति माह एक हजार रुपये की सम्मान राशि से भाजपा बौखला गई है. इसलिए एक साजिश के तहत भाजपा ने इस योजना के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में सिमडेगा निवासी विष्णु साहु के माध्यम से एक जनहित याचिका दायर करवाई है.

    डॉ. अजय ने कहा कि पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गरीवों के घर उजाड़ने के उद्देश्य से एनजीटी में शिकायत की थी. अब प्रदेश की आधी आबादी (महिलाओं) को आर्थिक रुप से मजबूत करने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मईंया सम्मान योजना की सफलता से भाजपा बौखला गई है. इस योजना के विरोध में भाजपा के नेताओं द्वारा मीडिया में दिए गए बयान इस बात के प्रमाण है कि भाजपा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की विरोधी है.

    वह नहीं चाहती की प्रदेश की आधी आबादी (महिलाएं) आर्थिक रुप से मजबूत हों. इस योजना की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 15 दिनों में 45लाख महिलाओं ने अपना निबंधन कराया है और 42लाख महिलाओं को यह राशि प्राप्त भी हो गई है. झारखंड निर्माण के 24 वर्ष में 13 साल से अधिक समय तक भाजपा ने शासन किया. उसके बावजूद प्रदेश की महिलाओं की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. हेमंत सरकार ने जब महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने का बीड़ा उठाया है तो बीजेपी इसको चुनावी मुद्दा बताकर इसका विरोध कर रही है. इतना ही नहीं इस योजना के खिलाफ रांची हाई कोर्ट में जनहित याचिका भी दर्ज करवाई है. यही भाजपा की महिला विरोधी होने के प्रमाण है.

    डॉ. अजय ने कहा कि एक तरफ अर्जुन मुंडा गरीबों के घरों को उजाड़ने के लिए एनजीटी में शिकायत करते हैं, वहीं दूसरी और बीजेपी मईंया सम्मान योजना का विरोध कर रही है. इससे स्पष्ट है कि भाजपा को केवल सत्ता चाहिए उसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडोबो पुल के नीचे स्वर्णरेखा नदी के तट से शव मिलने से इलाके में सनसनी
    Next Article भारत, ब्रुनेई ने नौवहन की स्वतंत्रता पर जोर दिया, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.