Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गयी।

    बैठके में उपायुक्त ने हर घर जल सर्टिफिकेशन कार्य की समीक्षा करते हुए मिशन मोड में पूरा करने का निदेश दिया।उन्होंने कहा कि पेयजल की योजना असफल नहीं हो इसे सुनिश्चित करें जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाय।

    इस दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए सभी योजनाओं को ससमय पूरा करने का निदेश दिया।साथ ही उन्होंने ओडीएफ प्लस विलेज, लिक्विड बेस्ड और सॉलिड बेस्ड मैनेजमेंट,प्लास्टिक शेड निर्माण,पंचायत स्तर पर बनने वाले सेग्रिगेशन शेड की समीक्षा की एवं आवश्यक निदेश दिया।उन्होंने उक्त के तहत होने वाले सभी कार्यों को ससमय पूरा करने का निदेश दिया है।

    कहा कि पंचायत स्तर पर बनने वाले सेग्रिगेशन शेड हेतु भूमि चयन करते हुए कार्य को पूर्ण किया जाय।कहा कि भूमि के चयन का इस बात का ध्यान रखा जाय कि रोड कनेक्टिविटी अवश्य रहे ताकि सभी गांव से प्लास्टिक संग्रह आसानी से किया जा सके।जानकारी दी गयी कि मुखिया और जल सहिया को जमीन चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गयी है।

    इस दौरान जानकारी दी गयी कि गोवर्धन स्कीम जरमुंडी प्रखंड मे प्रारंभ कर दी गयी है।इस योजना के तहत 15 घरों को कनेक्शन दिया गया है।

    बैठक में उप विकास आयुक्त अभिजीत सिन्हा उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया शिविर; लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी
    Next Article डीलर के हड़ताल को लेकर डीलर एसोसिएशन किया बैठक, लिया कई महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.