Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा में ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मारी, आठ श्रद्धालुओं की मौत और 10 घायल
    Headlines राजनीति

    हरियाणा में ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मारी, आठ श्रद्धालुओं की मौत और 10 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा में ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मारी, आठ श्रद्धालुओं की मौत और 10 घायल

    हरियाणा के जींद जिले में श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    यह दुर्घटना हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधराना गांव में देर रात उस समय हुई जब श्रद्धालु कुरुक्षेत्र जिले से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम जा रहे थे।

    राजस्थान की पंजीकरण संख्या वाले ट्रक में लकड़ी के लट्ठे भरे हुए थे। इस ट्रक ने खड़े वाहन को टक्कर मार दी।

     

     

    पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव से करीब 15 लोग सोमवार शाम को एक कार से राजस्थान के गोगामेड़ी धाम में पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वे नरवाना के बिरधाना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार गड्ढे में गिर गई और पलट गई।

    पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की और नरवाना थाना सदर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

    सदर नरवाना पुलिस थाने के प्रभारी कुलदीप ने कहा, ‘‘ट्रक ने हल्के वाणिज्यिक वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें सवार श्रद्धालुओं का समूह गोगामेड़ी जा रहा था। घटना के समय, श्रद्धालुओं ने थोड़ी देर के लिए वाहन रोका था और उनका वाहन खड़ा था।’’

    उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घटना में दो महिलाओं और 15 वर्षीय एक लड़के समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए।’’

     

     

     

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को जींद के नरवाना स्थित अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें हिसार के अग्रोहा रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

    पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

     

     

     

    दुर्घटना के बाद नरवाना सिविल अस्पताल पहुंचे एक घायल व्यक्ति के रिश्तेदार ने बताया कि ट्रक ने पीछे से गाड़ी को टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि मृतकों और घायलों में कई एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं।

    मृतकों की पहचान रुक्मिणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) के रूप में हुई है। अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा टेल्को मंडल के द्वारा टेल्को थाना में मांग पत्र सौपने के दौरान पुलिस के द्वारा दुव्यवहार किए जाने का विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेल्को थाना के बाहर जमकर किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article कांग्रेस की बात करते ही एक परिवार की तस्वीर सामने आती है: हिमंत

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.