Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: नालंदा के स्कूल में पानी पीने के बाद एक लड़की की मौत, नौ छात्राएं बीमार
    Headlines बिहार

    बिहार: नालंदा के स्कूल में पानी पीने के बाद एक लड़की की मौत, नौ छात्राएं बीमार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिहार: नालंदा के स्कूल में पानी पीने के बाद एक लड़की की मौत, नौ छात्राएं बीमार

    नालंदा:  बिहार में नालंदा जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कथित तौर पर दूषित पानी पीने से एक लड़की की मौत हो गई और कम से कम नौ छात्राएं बीमार पड़ गईं।

    नालंदा जिला प्रशासन ने कहा कि जिस लड़की की मौत हुई है, वह स्कूल की छात्रा नहीं थी और वह स्कूल में अपनी सहेलियों से मिलने आई थी।

     

     

    नालंदा के जिलाधिकारी (डीएम) शशांक शुभंकर ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘स्कूल के अन्य छात्रों के अनुसार, स्कूल परिसर के अंदर लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद सोमवार को कुछ छात्राओं ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह लड़की स्कूल की छात्रा नहीं थी। बीमार नौ छात्राओं की हालत में सुधार हो रहा है।’’

     

     

     

    डीएम ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूल में लगे ‘आरओ सिस्टम’ से पानी पीने के बाद छात्राएं बीमार हुई हैं। हमारे संज्ञान में यह भी आया है कि स्कूल के ‘आरओ सिस्टम’ का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा था। हमने पानी के नमूने वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे हैं।

     

     

    जिला प्रशासन ने स्कूल के ‘वार्डन’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने का भी आदेश दिया है और उसे ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ जल्द ही सख्त विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।’’

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृत लड़की के विसरा के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत और सिंगापुर के द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने का सही समय: विदेश मंत्री एस जयशंकर
    Next Article गढ़वा: हाथियों की उत्पात से ग्रामीण परेशान

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.