Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन, शामिल हुए कई दिग्गज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन, शामिल हुए कई दिग्गज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    इंडस्ट्री के एचआर सिस्टम में एआइ का बढ़ जाएगा दखल

    -एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन, शामिल हुए कई दिग्गज

    एक्सएलआरआइ में सीएचआरओ कॉन्क्लेव क्रोनोस 4.0 का समापन हो गया. इस एचआर कॉन्क्लेव में दुनिया भर की कंपनियों में एचआर के क्षेत्र में होने वाली बेस्ट प्रैक्टिस पर सभी वक्ताओं ने चर्चा की. इस बार क्रोनोस का थीम था एचआर फॉर द मॉर्डन लीडर : ब्रिजिंग द गैप बिटविन एचआर एंड नॉन एचआर फंक्शंस. उक्त थीम पर करीब दर्जन भर दिग्गजों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान मुख्य रूप से यह बात उभर कर सामने आयी कि आने वाले दिनों में किसी भी इंडस्ट्री में एचआर की भूमिका काफी चुनौती पूर्ण होने वाली है. एचआर में एआइ की दखल बढ रही है. डेटा की मदद भी लेनी पड़ रही है.

     

     

    कॉन्क्लेव के दौरान एक्सएलआरआई के डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर डॉ संजय पात्रो ने सभी वक्ताओं का स्वागत किया, साथ ही उन्होंने आज के दौर में एचआर सेक्टर में होने वाले महत्वपूर्ण व सकारात्मक बदलावों में एक्सएलआरआइ द्वारा किए जाने वाले पहल की जानकारी की. उन्होंने एसोसिएट डीन डॉ पीसी प्रधान के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान प्रो. संजय पात्रो ने क्रोनोस कॉन्क्लेव के आयोजन में उनके प्रयासों के लिए समिति के सदस्यों की भी सराहना की. पहले पैनल डिस्कशन जिसका का शीर्षक “कैंपस हायरिंग वर्सेस मार्केट हायरिंग, स्ट्रेजिक डिफरेंस एंड बेनिफिट्स था.

     

     

    जिसमें वक्ता के रूप में एयरबस इंडिया के एचआर हेड व वीसी सूरज छेत्री, सीटी के सीनियर वीपी एचआर श्रुति श्रीवास्तव पवार, एक्सेस एसेट मैनेजमेंट के एचआर हेड हिमांशु मिश्रा, एक्सपर्ट ट्रेडिंग ग्रुप के टैलेंट मैनेजमेंट एंड एल एंड डी के हेड बिन्नी दावसन, केपीएमजी इंडिया के टीए हेड मिसाल उपस्थित थे. सभी ने अपनी-अपनी बातों को प्रस्तुत किया. सूरज छेत्री ने कहा कि कैंपस हायरिंग का फायदा यह होता है कि जब आप किसी कर्मचारी की नियुक्ति करते हैं तो उसके काम करने से पूर्व ही आप उसे जान रहे होते हैं. वहीं श्रुति श्रीवास्तव पवार ने कहा कि कंपनी की कार्य संस्कृति को मेंटेन रखने में एचआर का अहम रोल होता है. वहीं हिमांशु मिश्रा ने कहा कि कैंपस हायर और मार्केट हायर बिल्कुल अलग-अलग होता है. इसमें कैंपस हायर के जरिये जो भी कर्मचारी का चयन होता है,

     

     

    उनमें सीखने की तीव्र ललक होती है. वहीं, बिन्नी दावसन ने कहा कि आज के दौर में प्रैक्टिकल नॉलेज का होना काफी आवश्यक हो गया है. मार्केट हायरिंग पर उन्होंने बल लिया. वहीं, मिसाल ने कहा कि किसी भी हायरिंग में 70 फीसदी उम्मीदवार की योग्यता पर जबकि 30 फीसदी उसके स्किल पर फोकस किया जाता है. दूसरे दिन भी पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से डाटा ड्रिवन एचआर सिस्टम पर चर्चा की गयी. जिसमें वक्ता के रूप में वेदांता के सीएचआरओ दिलीप सिन्हा, सदरलैंड ग्लोबल के एचआरहेड रेणु जेठानी, कोकीयो कैमलिन लिमिटेड के सीएचआरओ डॉ चद्रशेखर पी देशमुख तेजस नेटवर्क के सीएचआरओ अभिजात मित्रा, यूनिटी बैंक के सीएचआरओ दीपू भट्टाचार्या मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट ने दो प्रमुख व्यावसायिक केन्द्रों – मुंबई और इंदौर के बीच सबसे छोटा रेल सम्पर्क प्रदान करने के लिए 309 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को मंजूरी दी
    Next Article वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कीमती लकडिय़ों से लदा ट्रक रेंजर विमद कुमार ने किया जब्त

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.