Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आप विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह घर पर पड़ी थी रेड
    Headlines राजनीति

    आप विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह घर पर पड़ी थी रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आप विधायक अमानतुल्लाह खान को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह घर पर पड़ी थी रेड
    नई दिल्ली : ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की तरफ से यह कार्रवाई दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। इससे पहले सोमवार सुबह ईडी की टीम ओखला से विधायक खान के घर पर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल  की टीम ‘आप’ विधायक के आवास पर तैनात की गई थीं। आप नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। अमानतुल्लाह खान ने कहा था कि ईडी की टीम उन्हें गिरफ्तार करने आई है।

     

    गिरफ्तारी से पहले अमानतुल्लाह ने कहा कि आज सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पहुंची। तानाशाह ने मुझे और अन्य ‘आप’ नेताओं का उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है। ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अमानतुल्लाह ने यह भी कहा था कि वह एजेंसी द्वारा भेजे जा रहे सभी नोटिस का जवाब दे रहे हैं, लेकिन एक टीम तलाशी वारंट पर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची है।

     

    आम आदमी पार्टी का हमला
    ई़डी के एक्शन को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम के साथ ही बीजेपी पर निशाना साधा। सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ईडी के लिए एकमात्र काम ‘बीजेपी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना और उसका मनोबल तोड़ना’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग नहीं टूटते, उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया जाता है।

     

    वहीं, संजय सिंह ने दावा किया कि ईडी के पास अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘तानाशाही’ और ईडी की ‘गुंडागर्दी’ जारी है। सिंह ने कहा कि ईडी ने खान को पूछताछ के लिए बुलाया था। खान ने उन्हें सूचित किया था कि उनकी सास का कैंसर का ऑपरेशन होने वाला है लेकिन ईडी की टीम उनके घर पहुंच गई।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय सतनारायण झा के याद में अंत्योदय भवन ओल्ड एज होम में भोजन एवं फल वितरण किया गया
    Next Article उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.