Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला: कोलकाता में रातभर जारी रहा धरना
    Headlines राजनीति

    चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला: कोलकाता में रातभर जारी रहा धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चिकित्सक दुष्कर्म-हत्या मामला: कोलकाता में रातभर जारी रहा धरना

    कोलकाता:  कोलकाता के एक अस्पताल में पिछले माह एक महिला चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में प्रमुख फिल्मी हस्तियों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं समेत एक विशाल रैली में भाग लेने वाले लोगों ने रातभर धरना दिया जो कि सुबह चार बजे तक चला और महिला चिकित्सक को न्याय दिलाने की मांग की।

    रविवार को हजारों लोग विरोध मार्च में शामिल हुए और रैली के अंत में वे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में बैठ गए। उन्होंने इस जघन्य अपराध की त्वरित जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सरकार पर दबाव बनाने के वास्ते सोमवार सुबह तक वहीं डटे रहने का संकल्प लिया।

     

     

    फिल्म निर्देशक बिरसा दासगुप्ता ने कहा, ‘‘हमने अपनी मांग पर ध्यान आकर्षित कराने के लिए प्रशासन को सुबह चार बजे तक की समयसीमा दी थी…लेकिन हमें राज्य के किसी भी विभाग- पुलिस, स्वास्थ्य और महिला एवं बाल कल्याण, से कोई जवाब नहीं मिला।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘धरने की शुरुआत में हमने इन विभागों को अलग-अलग ई-मेल भेजे और उनसे हमारी शिकायतें सुनने के लिए प्रतिनिधिमंडल को भेजने का आग्रह किया। राज्य सरकार के एक भी प्रतिनिधि ने जवाब नहीं दिया और न ही धरना स्थल पर पहुंचे।’’

    अभिनेत्री सोहिनी सरकार ने कहा कि उत्तरी कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई इस विशाल रैली में हिस्सा लेने वाले लोग सुबह चार बजे की समयसीमा समाप्त होने के बाद आंदोलन के आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘हम धरने के लिए बनाए गए मंच को नहीं हटाएंगे।’’

    विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी ने ‘‘दुर्व्यवहार से आजादी’’ और दुष्कर्मियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

    अभिनेत्री ने कहा, ‘‘हमारा विरोध अब और मजबूत होगा तथा जारी रहेगा। दुर्गा पूजा के दौरान इसमें ढील दी जाएगी, बहुत सारे निर्धन लोग इस त्योहार पर निर्भर रहते हैं।’’

     

     

     

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संगोष्ठी कक्ष में नौ अगस्त को परास्नातक प्रशिक्षु चिकित्सक का शव बरामद किया गया था और चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म तथा हत्या के सिलसिले में एक नागरिक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था।

    इस घटना से देशभर में आक्रोश फैल गया और कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामले की जांच कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईवा अचानक पुल के नीचे धंस गया जिससे राजनगर का जमशेदपुर से संपर्क टूटा 
    Next Article लोबिन हेंब्रम की सदयस्ता की तस्बीर साझा कर देबाशीष घोष ने दी तीखी प्रतिक्रिया

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.