Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरम्मत के लिए लाया जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा
    Breaking News Headlines

    मरम्मत के लिए लाया जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मरम्मत के लिए लाया जा रहा हेलीकॉप्टर केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा

    रुद्रप्रयाग :  भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से मरम्मत के लिए गौचर ले जाए जा रहे एक हेलीकॉप्टर को शनिवार सुबह केदारनाथ के पास पहाड़ियों में गिरा दिया गया।

    रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के बाद मरम्मत के लिए ले जाए जा रहे जिस हेलीकॉप्टर को पहाड़ियों में गिरा दिया गया, उसमें कोई सवार नहीं था, जिस कारण हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

    चौबे के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर ‘क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड’ का था और एक तकनीकी खराबी आने के कारण 24 मई को केदारनाथ में आपातकालीन स्थिति में उतरने के बाद से इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।

     

     

    हेलीकॉप्टर ने 24 मई को आपात लैंडिंग की थी और उसमें सवार तीर्थयात्री समेत सभी सात लोग बच गए थे।

    इसे एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा शनिवार सुबह मरम्मत के लिए गौचर ले जाया जा रहा था, तभी लिंचोली के ऊपर एमआई-17 हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया।

     

     

     

    चौबे ने बताया कि खतरे को भांपते हुए एमआई-17 के पायलट ने खराब हेलीकॉप्टर को एक खाली स्थान पर गिरा दिया, ताकि दुर्घटना होने की स्थिति में कोई हताहत न हो।

    जिस हेलीकॉप्टर को गिराया गया, उसमें कोई यात्री या सामान नहीं था।

    अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एक बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। दल स्थिति का आकलन कर रहा है।

    प्राधिकारियों ने लोगों से हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में कोई अफवाह न फैलाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय की वकालत की
    Next Article हसीना का प्रत्यर्पण भारत-बांग्लादेश संबंधों में नयी शुरुआत के लिए अहम : शीर्ष बीएनपी नेता

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.