Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्यूरोक्रेसी और डायनेमिक वर्क इनवायरमेंट के बीच हो बैलेंस अप्रोच : डॉ. जॉन मथाई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    ब्यूरोक्रेसी और डायनेमिक वर्क इनवायरमेंट के बीच हो बैलेंस अप्रोच : डॉ. जॉन मथाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ब्यूरोक्रेसी और डायनेमिक वर्क इनवायरमेंट के बीच हो बैलेंस अप्रोच : डॉ. जॉन मथाई

    – एक्सएलआरआइ में दो दिवसीय एचआर कॉन्क्लेव का हुआ समापन, दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधि जुटे

    जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एक्सएलआरआइ में एचआर फॉर द ग्रेटर गुड कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया. दो दिवसीय इस कॉन्क्लेव में पब्लिक सेक्टर की प्रसिद्ध 14 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कॉर्पोरेट लीडर्स, एचआर प्रोफेशनल, इंडस्ट्री एक्सपर्ट और शिक्षाविद एक प्लेटफॉर्म पर जुटे, जहां मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि ऑर्गनाइजेशनल सस्टेनेबेलिटी, नैतिकता और कर्मचारियों के कल्याण में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में साउथ इस्टर्न कोल फिल्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर बिरंची दास उपस्थित थे. उन्होंने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो और एचआर कॉन्क्लेव के कन्वेनर जतिंदर कुमार झा के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर आज के दौर में एचआर समेत अन्य क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों से किस प्रकार निबटा जाए, इस पर चर्चा की गयी.

     

     

    पहले दिन दामोदर घाटी निगम के मेंबर सेक्रेट्री डॉ. जॉन मथाई, श्रीरंकृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ ह्यूमन कैपिटल एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर डॉ. नीरव मंदिर और द ग्लोबल नेटवर्क फॉर जीरो के प्रेसिडेंट व सीइओ महेश रामानुजम उपस्थित थे. इस दौरान डॉ जॉन मथाई ने पीएसयू में एचआर के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि किसी भी पीएसयू के लिए यह जरूरी है कि वह ब्यूरोक्रेटिक प्रॉसेस और डायनेमिक वर्क इनवायरमेंट के बीच बैलेंस अप्रोच रखा जाए. इससे संबंधित कई उदाहरण भी उन्होंने प्रस्तुत किया. दूसरे दिन पौधरोपण से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इसके बाद ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड, गेल इंडिया लिमिटेड और एमओआइएल लिमिटेड ने अपने-अपने संस्थानों में इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिस की जानकारी भी दी. टाटा स्टील के प्रतिनिधि सौरभ रॉय ने टैलेंट को उभारने व सामाजिक कार्यों में उसके प्रभावों पर अपनी प्रस्तुति दी. अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

     

     

    —-

    इन कंपनियों के प्रतिनिधियों ने लिया था हिस्सा
    एनटीपीसी लिमिटेड, बीसीपीएल, ग्रिड इंडिया, सी-डैक, एनएलसी, कोल इंडिया, एनएचपीसी, एचपीसीएल, आईओसीएल, गेल, बामर लॉरी, एमओआईएल, और डीवीसी, अन्य. केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) में कोल इंडिया, एनएलसी इंडिया लिमिटेड और एनटीपीसी लिमिटेड

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो : मटका फोड़ कार्यक्रम मे उमड़े श्रद्धालू, पहुचे कई दिग्गज
    Next Article झारखण्ड आंदोलनकारी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन का राँची में अनमोल वर्मा “पप्पु” ने किया अभिनंदन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.