तिलक पुस्तकालय की बढ़ी रौनक चहल-पहल शुरू ,दो गुटों में बंटी कांग्रेस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही टिकट के दावेदारों ने तिलक पुस्तकालय का रुख करना शुरू कर दिया है किंतु जिला कांग्रेस कमेटी में सब कुछ ठीक नहीं है पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी चुनाव के पूर्व ही दो खेमों में बट गई है और प्रदेश नेतृत्व इस पर गंभीर नहीं है
जिला कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी किया था कि टिकट के दावेदार कांग्रेस कार्यालय में अपनी दावेदारी करें और जिला कांग्रेस इसको प्रदेश और आला कमान तक भेजेगा टिकट के दावेदारों में मजदूर नेता राकेशेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे राकेश तिवारी , रामाश्रय प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खान के साथ प्रिंस सिंह ने पूर्वी विधानसभा से दावेदारी की है तो पश्चिम विधानसभा से मंत्री बना गुप्ता ने भी तिलक पुस्तकालय के माध्यम से अपनी दावेदारी की है किंतु जिला कांग्रेस कमेटी का एक खेमा अलग से अपना कार्य कर रहा है और कुछ लोग कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के माध्यम से भी अपनी दावेदारी की है उसमें पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार व बबलू झा के अलावा कई अन्य लोग शामिल हैं हालांकि डॉक्टर अजय राष्ट्रीय नेता है और उनकी पकड़ सीधे दिल्ली दरबार से है कई ऐसे दावेदार है जो सीधे तौर पर प्रदेश को अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं
सवाल उठता है कि किसकी दावेदारी मजबूत होगी कई दिग्गज कांग्रेसी असमंजस में है
तिलक पुस्तकालय के चर्चाओं पर अगर गौर करें तो जिला कांग्रेस कमेटी ने इस बार किया फैसला किया है कि बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा की किसी भी स्थानीय लोगों को टिकट मिले और सभी लोग उनको जीतने का काम करेंगे यही कारण है कि तिलक पुस्तकालय में इन दोनों कांग्रेसियों की भीड़ लग रही है
बहरहाल जिला कांग्रेस कमेटी कल तक कितने दावेदार अब तक पहुंचे हैं उसकी लिस्ट जारी करेगी कांग्रेसी आपस में चर्चा करते दिख रहे हैं टिकट जिसे भी मिले जीतने का काम एक-एक कांग्रेसी करेंगे उम्मीदवार स्थानीय और हम के क्या बीच का होना चाहिए
फिर भी सवाल बरकरार है कि किसकी दावेदारी सही माने जाएगी क्या पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस दो गुटों में बंटी है प्रदेश नेतृत्व अगर इस मुद्दे पर गंभीर नहीं होती है तो विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम कांग्रेस को भुगतने होंगे

