प्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल, दुमका द्वारा स्वर्गीय मधु मालतो, भूतपूर्व जीप चालक, बाल विकास परियोजना कार्यालय, पतना के आश्रित पुत्र विलयम मालतो को अनुकम्पा पर निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्त करते हुए जिला समाज कल्याण कार्यालय, साहेबगंज में पदस्थापित किया गया। आयुक्त द्वारा नव नियुक्त कर्मी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पूरी तन्मयता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी गई।
मौके पर आयुक्त के सचिव-सह-उप निदेशक कल्याण अमित कुमार, अवर सचिव अल्बर्ट दास, प्रशाखा पदाधिकारी मो० अमजद हुसैन, आयुक्त के निजी सहायक-सह-सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, प्रधान लिपिक बाबूराम हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।

