Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी की कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की सराहना; कहा – ‘पीएम इन वेटिंग’ होता है नेता प्रतिपक्ष
    राजनीति

    राहुल गांधी की कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की सराहना; कहा – ‘पीएम इन वेटिंग’ होता है नेता प्रतिपक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी की कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने की सराहना; कहा – ‘पीएम इन वेटिंग’ होता है नेता प्रतिपक्ष

    नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने जनता के मुद्दे उठाने और मणिपुर जैसे मामलों में ‘‘मरहम’’ लगाने के लिए राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि हर नेता प्रतिपक्ष ‘‘पीएम इन वेटिंग’’ होता है।

    राहुल, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद संसद के निचले सदन में नेता प्रतिपक्ष बने हैं।

     

     

    तिवारी ने ‘पीटीआई’ के विशेष कार्यक्रम ‘@4पार्लियामेंट स्ट्रीट’ में समाचार एजेंसी के संपादकों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी की सराहना की।

    यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, ऐसे में क्या अब उन्हें भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है, तिवारी ने कहा, ‘‘हर नेता प्रतिपक्ष ‘पीएम इन वेटिंग’ होता है…। जहां तक ​​राहुल गांधी का सवाल है, उनके भाषणों को पूरे देश में बहुत पसंद किया गया है, उन्होंने ऐसे मुद्दे उठाए हैं जो लोगों के दिल और दिमाग के करीब हैं।’’

    उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी ने जो यात्राएं कीं, यहां तक ​​कि मणिपुर जैसे जगहों की, जहां ‘‘मरहम’’ लगाने की आवश्यकता थी, वहां मरहम भी लगाया।

     

     

    तिवारी ने कहा कि यह वास्तव में राहुल गांधी की ‘‘परिपक्वता’’ का भी प्रमाण है।

    लोकसभा में 10 साल के अंतराल के बाद यह पहली बार है जब एक नेता प्रतिपक्ष है, क्योंकि सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस के पास 16वीं और 17वीं लोकसभा में इस पद के लिए दावा करने को लेकर आवश्यक 10 प्रतिशत सदस्य नहीं थे।

    राहुल इस बार लोकसभा में उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले, वह तीन बार अमेठी और एक बार वायनाड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने राज्य परिवहन की 150 नयी बसों को हरी झंडी दिखाई
    Next Article मुसाबनी में दो बच्चों की मां के साथ बलात्कार करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    August 8, 2026

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.