Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 ‘गोविंदा’ घायल
    Headlines

    मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 ‘गोविंदा’ घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 ‘गोविंदा’ घायल

    मुंबई:  मुंबई में एक दिन पहले ‘दही हांडी’ उत्सव के तहत मानव पिरामिड बनाने में शामिल कुल 245 ‘गोविंदा’ घायल हो गए। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि इन घायलों में से 32 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 213 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

     

     

    जन्माष्टमी के तहत दही हांडी उत्सव में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह त्योहार पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

    उत्सव के तहत दही हांडी के प्रतिभागी बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ते हैं।

    एक अधिकारी ने बताया कि उत्सव के दौरान घायल हुए 11 गोविंदा को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, राजावाडी और सायन अस्पताल में चार-चार तथा जे जे अस्पताल में एक गोविंदा को भर्ती कराया गया।

     

     

     

    उन्होंने बताया कि अन्य घायल गोविंदाओं को दक्षिण मुंबई में सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल, जोगेश्वरी में सरकारी ट्रॉमा केयर अस्पताल तथा अन्य चिकित्सा संस्थानों में भर्ती कराया गया।

    उत्सव के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 11,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी गिरफ्तार
    Next Article भाजपा के 12 घंटे के बंद के कारण पश्चिम बंगाल में जनजीवन प्रभावित

    Related Posts

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    August 8, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    August 8, 2026

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी, रविवार को साकची से निकलेगी विशाल यात्रा

    निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर पीपुल्स अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम

    बागबेड़ा वायरलेस मैदान के सुंदरीकरण की पहल, पुनीत जीवन संस्था ने लगाए पौधे

    पारडीह चौक के पास ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

    महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने शुरू की पदयात्रा, 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.