Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  रांची : रिम्स में डॉक्टरों और होमगार्ड्स के बीच जबरदस्त झड़प, दर्जनों घायल
    Breaking News Headlines झारखंड रांची

     रांची : रिम्स में डॉक्टरों और होमगार्ड्स के बीच जबरदस्त झड़प, दर्जनों घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     रांची : रिम्स में डॉक्टरों और होमगार्ड्स के बीच जबरदस्त झड़प, दर्जनों घायल

    रांचीः झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स हमेशा विवादों में ही रहता है. खासकर मारपीट की घटनाओं को लेकर तो यह अस्पताल हमेशा बदनाम रहा है. इस बार तो रिम्स की सुरक्षा में लगाए गए होमगार्ड के साथ ही डॉक्टरों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है. होमगार्ड जवानों और डॉक्टर के बीच हुई झड़प में एक दर्जन से ज्यादा डॉक्टर और होमगार्ड के जवान घायल हुए हैं.

     

    रात भर रणक्षेत्र बना रहा रिम्स

    राज्य का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स मंगलवार की पूरी रात रणक्षेत्र में तब्दील रहा. अस्पताल में जूनियर डॉक्टर और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट में होमगार्ड के कई जवान घायल हुए हैं, जबकि कुछ डॉक्टरों को भी गंभीर चोटें आई हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी संजीव बेसरा सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत करवाया.

     

     

    क्यों हुई मारपीट

    मिली जानकारी के अनुसार रिम्स परिसर में स्थित स्टेडियम में होमगार्ड जवानों के लिए शस्त्रागार बनाया गया है. होमगार्ड जवानों का आरोप है कि स्टेडियम स्थित शस्त्रागार में उनके सभी गन रखे गए हैं. रात के करीब 11 बजे होमगार्ड के कुछ जवान अपने बंदूक को लेने के लिए स्टेडियम जा रहे थे तो जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें रोक दिया. रोकने के बाद बहस हुई और जूनियर डॉक्टरों ने उन पर हाथ छोड़ दिया, जिसके बाद मारपीट हो गई.

    मामले की जांच जारी

    होमगार्ड जवानों और जूनियर डॉक्टरों के बीच मंगलवार की पूरी रात मारपीट होती रही. मारपीट की सूचना पाकर बड़ी संख्या में होमगार्ड जवान भी रिम्स पहुंच गए. जिसके बाद तनाव और बढ़ गया. सदर डीएसपी संजीव ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है, जो भी व्यक्ति इसके लिए दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी.

     

     

    होमगार्ड के जवानों ने सुनाई आपबीती

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों ने उनकी सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों के साथ देर रात मारपीट की है. इस घटना की जांच की मांग को लेकर होमगार्ड के जवान धरना पर बैठ गए हैं. होमगार्ड के जवानों ने बताया कि मंगलवार रात 9:30 बजे के करीब मेडिकल के दो छात्र (युवक और युवती) स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सिक्योरिटी में तैनात होमगार्ड के जवानों ने उनसे आईडी कार्ड मांगा. जवान ने बताया कि रिम्स अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि शाम 7:00 बजे के बाद किसी भी छात्र को स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने देना है. यहीं से विवाद शुरू हुआ और बाद में जमकर मारपीट हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरुणाचल प्रदेश में ट्रक खाई में गिरने से तीन सैन्यकर्मी मारे गए, कई अन्य घायल
    Next Article जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,कार शोरूम फायरिंग मामले के मास्टरमाइंड सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.