Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र त्रिपुरा में टीम भेजेगा : मुख्यमंत्री साहा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र त्रिपुरा में टीम भेजेगा : मुख्यमंत्री साहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र त्रिपुरा में टीम भेजेगा : मुख्यमंत्री साहा

    अगरतला:  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र एक टीम भेजेगा।

    राज्य में बाढ़ से कम से कम 26 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि कुल 17 लाख लोग प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं जिनमें से 1.37 लाख लोग बेघर हो गए हैं।

    सोमवार को जन्माष्टमी कार्यक्रम से इतर साहा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे आश्वासन दिया है कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए वह जल्द ही एक केंद्रीय टीम भेजेंगे जो बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी।’’

     

     

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम के आने पर राज्य सरकार बाढ़ से हुई ‘‘तबाही की वास्तविक’’ जानकारी देगी।

    साहा ने राज्य को वित्तीय सहायता देने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा, ‘‘योगी आदित्यनाथ ने मुझसे बात की है और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये दिए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने भी राहत कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये दिए हैं। केंद्र, निश्चित रूप से इस कठिन दौर में त्रिपुरा की सहायता करेगा लेकिन जिस तरह से अन्य राज्य भी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं, वह सराहनीय है।’’

     

     

     

    राजस्व सचिव बृजेश पांडे ने संवाददाताओं से कहा कि सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए कहा गया है।

    बाढ़ से सड़कों, इमारतों, विद्युत आपूर्ति के ढांचों, तटबंधों और कृषि भूमि को व्यापक नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने बताया कि अनुमान है कि बाढ़ से लगभग 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख नदियों में पानी का स्तर कम होने के बाद भी लगभग 70,000 लोग अब भी 471 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपराध और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर सरायकेला के आदित्यपुर में शुरू हुए बीट पेट्रोलिंग के 12 घंटे के भीतर अपराधियों ने की गोलीबारी
    Next Article सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरे लापता हवाई जहाज चांडिल डैम से नौसेना की टीम ने निकाला

    Related Posts

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    July 25, 2026

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    July 25, 2026

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    श्रावणी मेले को लेकर देवघर मंदिर में तैयारियों का जायजा राज्य के मंत्री ने लिया।

    रामगढ़ 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    झारखण्ड सरकार, छात्रों के मुद्दे पर विफल…., JPSC- JSSC परीक्षा में बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़. – रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड

    परसुडीह थाना से 100 मीटर दूर होटल में चोरी, ताला तोड़ नकदी, गैस सिलेंडर और सामान ले उड़े चोर

    जमशेदपुर दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन

    कांड्रा के पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई यात्री घायल

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.