Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संस्कार भारती एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण बालरुप सज्जा का भव्य दर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    संस्कार भारती एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण बालरुप सज्जा का भव्य दर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    संस्कार भारती एवं तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण बालरुप सज्जा का भव्य दर्शन
          साहित्य,ललितकला  एवं रंगमंच को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई और नगर की साहित्य संस्था सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारतीय सभ्यता, संस्कृति और दर्शन को समर्पित आज 25 अगस्त 2024 को 01 वर्ष से 03 वर्ष  तथा 04 वर्ष से 6 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिये “श्रीकृष्ण बालरुप सज्जा” प्रतियोगिता का भव्य और आलौकिक आयोजन किया गया |
     समय सीमा अधिकतम 1 मिनट की रखी गई, भारतीय संस्कृति के उत्कृष्ट मूल्यों की प्रतिष्ठा करने की दृष्टि से श्री कृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर बड़े ही हर्सोल्लास के साथ संस्कार भारती की सभी इकाईयों की ओर से मनाई जाती है| श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह के आयोजन संस्कार भारती के छ: उत्सवों में से एक है|
          संस्कार भारती जमशेदपुर आयाम ‘तरुण प्रभा’ के अंतर्गत विद्याभारती चिन्मया विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष कुमार के श्रीमद्भागवत गीता श्लोकों के उच्चारण के साथ दीप प्रज्जवलन हुआ एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर तथा संत जेविएर्स इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल के विद्यार्थियों के शंख वादन से विधिवत कार्यक्रम का उदघाटन हुआ |
    स्वागत वक्तव्य अध्यक्ष डॉ. रागिनी भूषण योगीराज कृष्ण के लोक रंजन का दर्शन इस प्रकार के अनुष्ठान में होना सौभाग्य की बात है और आधार सम्प्रेषण किया | संस्कार भारती के संरक्षक सह तुली भवन के मानद महा सचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी का सराहनीय योगदान रहा |जबकि मंच संचालन द्वय श्रीमती अरुणा झा के साथ श्रीमती उपासना सिन्हा ने किया | संरक्षक मंडल में श्री गोविन्द माधव शरण एवं नन्द की भूमिका में श्री कन्हैयाला अग्रवाल रहे |
       इस स्पर्धा में निर्धारित आयु वर्ग के करीब 100 बाल गोपालों ने भाव बालरूप की भाव-भंगिमाओं से उपस्थित सुधीजनों के बीच श्रद्धा- भक्ति में आत्मविभोर कर दिया |
        संस्कार भारती जमशेदपुर इकाई की नृत्य विधा प्रमुख श्रीमती सुधा सिंह दीप’ की शिष्याओं ने रास और कृष्ण भजन पर मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति कर सभागार को संगीतमय बनाकर अपनी संस्कृति संवर्धन में आहुति दी|
    मुख्य अतिथि श्रद्धा अग्रवाल के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय साहित्य अकादमी ‘भाषा सम्मान’  एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महाकवि डॉ. योगेन्द्रनाथ शर्मा ‘अरुण’ ने बाल गोपाल की अद्भुत लीला देखकर आशीर्वचन दिया |
       निर्णायक मंडली में श्रीमती अनिता सिंह (प्रांतीय नाट्य विधा सहसंयोजक) एवं विजय भूषण (कोल्हान विभाग प्रमुख) के अनुसार :-
    वर्ग A (1 से 3 वर्ष) में
    प्रथम – सिंझिनी घोष
    द्वितीय – अथर्व सौर्य
    तृतीय- अयांश साहू
    वर्ग B (4 से 6 वर्ष) में
    प्रथम- रायना मंगल – SDSM स्कूल फॉर एक्सिलेंस सिद्ध गोड़ा
    द्वितीय- हर्ष मंडल – DAV पब्लिक बिष्टुपुर
    तृतीय- प्रियम मंडल – KPS गम्हरिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद
    Next Article 28 अगस्त को प्रमंडल स्तरीय “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.