Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार सितम्बर को श्रद्धाभाव से मनाया जायेगा गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश दिहाड़ा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    चार सितम्बर को श्रद्धाभाव से मनाया जायेगा गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश दिहाड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चार सितम्बर को श्रद्धाभाव से मनाया जायेगा गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाश दिहाड़ा
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    साकची गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहिब का 421वां प्रकाश दिवस आगामी चार सितम्बर को श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा। जिसको लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में प्रधान सरदार निशान सिंह ने रविवार को बैठक आयोजित कर पदाधिकारियों को प्रकाश दिहाड़ा धूम धाम से मनाने के लिए जरुरी दिशा निर्देश भी दिये हैं।

     

    बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रकाश दिहाड़े से तीन दिन पूर्व एक सितम्बर को निशान साहिब के चोला बदला जायेगा जो की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के फरमान अनुसार बसंती रंग का चोला होगा। दो सितम्बर को अखंड पाठ की आरम्भता की जाएगी जिसकी समाप्ति चार सितम्बर को होगी उपरांत भाई साहब भाई संदीप सिंह जी ज्वद्दी और गुरप्रीत सिंह निक्कू अपनी मधुर स्वर में कीर्तन गायन की प्रस्तुति देंगे।

     

    स्त्री सत्संग सभा एवं सुखमणि साहिब जत्था द्वारा भी शब्द कीर्तन गायन किया जायेगा। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जायेगा। बैठक में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची, स्त्री सत्संग सभा और सुखमणि साहिब जत्था के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    विदित हो, गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व 30 अगस्त, 1604 को अमृतसर के हरिमंदिर साहिब में हुआ था। इस दिन पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी ने गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव आयोजित किया था।

     

     

    गुरु अर्जन देव जी ने 1603 में भाई गुरदास से गुरु ग्रंथ साहिब लिखवाने का काम शुरू करवाया था, जो 1604 में पूरा हुआ। गुरु ग्रंथ साहिब में बिना किसी भेदभाव के कई विद्वानों और भक्तों की बाणी शामिल की गई है। सिखों के लिए गुरु ग्रंथ साहिब जीवंत गुरु के रूप में माना जाता है। यह केवल सिखों के लिए ही नहीं, बल्कि समूची मानवता के लिए आदर्श और पथ प्रदर्शक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीतारमण के नेतृत्व वाले अंतर-मंत्रालयी प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात
    Next Article जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के प्रमुख रामकिशोर मुर्मू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया धन्यवाद

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.